Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

एटा समाधान दिवस का बहिष्कार कर लेखपालों ने की कलम बंद हड़ताल, 8 सूत्रीय मांगों को लेकर गरजे, तहसील में दिया धरना

Author Image
Written by
ज्ञानेश मिश्रा

रिपोर्ट – शिवम सिंह, एटा

एटा अलीगंज अपनी 8 सूत्रीय मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने शनिवार को तहसील अलीगंज में संपूर्ण समाधान दिवस का बहिष्कार कर दिया। सभी लेखपालों ने कलम बंद कर तहसीलदार कार्यालय के बाहर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन भी अधिकारियों को सौंपा गया।

लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष राजेश वर्मा ने बताया कि संगठन लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर आवाज उठा रहा है, लेकिन शासन स्तर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। जिसके चलते चरणबद्ध आंदोलन किया जा रहा है।

ये हैं प्रमुख 8 मांगें

1. लेखपालों को प्रारंभिक वेतनमान में 2800 ग्रेड पे दिया जाए और वेतन विसंगति दूर की जाए।

2. अंतरमंडलीय स्थानांतरण की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाए।

3. चयन वर्ष 2025-26 की पदोन्नति सूची के बाद समय से DPC कराई जाए।

4. 16 वर्षों से लंबित बाल्यावकाश (Child Care Leave) में वृद्धि की जाए।

5. ग्राम सचिवालयों में पर्याप्त आधारभूत सुविधाएं और सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए।

6. लेखपाल पद को तकनीकी पद घोषित किया जाए।

7. कार्य के अनुरूप लैपटॉप, मोबाइल व अन्य तकनीकी संसाधन उपलब्ध कराए जाएं।

8. ग्राम सचिवालयों में सुविधाओं के अभाव में रोस्टर प्रणाली को समाप्त किया जाए।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि आज लेखपालों से विभागीय कार्यों के साथ-साथ तमाम ऑनलाइन और तकनीकी कार्य भी कराए जा रहे हैं, लेकिन न तो तकनीकी पद का दर्जा दिया गया है और न ही कोई संसाधन। खाली हाथ काम कराना संभव नहीं है।

संघ ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द मांगें नहीं मानी गईं तो *24 अक्टूबर से जिला मुख्यालय पर भी धरना-प्रदर्शन* शुरू किया जाएगा।

धरना प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष राजेश वर्मा के अलावा अरुण कुमार, राजीव यादव, सुशील कुमार, गिरिराज, आकाश, धर्मेंद्र कुमार, संगीता, दीक्षा यादव, प्रवीण कुमार सहित तीन दर्जन से अधिक लेखपाल मौजूद रहे।

बैठापुर गांव में पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, महिला समेत तीन घायल, थार फूंक डाली, वीडियो वायरल, चार पर केस
आज फोकस में

बैठापुर गांव में पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, महिला समेत तीन घायल, थार फूंक डाली, वीडियो वायरल, चार पर केस

अहमदाबाद सिंधु भवन रोड पर बड़ा हादसा, पकवान चौराहा पर दो टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत में दो घायल – सोला सिविल अस्पताल में भर्ती
आज फोकस में

अहमदाबाद सिंधु भवन रोड पर बड़ा हादसा, पकवान चौराहा पर दो टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत में दो घायल – सोला सिविल अस्पताल में भर्ती

फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर कांवड़ियों का सैलाब, सुरक्षा के लिए गंगा में टिन बैरिकेडिंग
आज फोकस में

फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर कांवड़ियों का सैलाब, सुरक्षा के लिए गंगा में टिन बैरिकेडिंग

हरदोई प्रहलाद नगरी समिति ने जिला कारागार में किया पौधरोपण, “एक पेड़ मां के नाम” के तहत देखभाल का लिया संकल्प
आज फोकस में

हरदोई प्रहलाद नगरी समिति ने जिला कारागार में किया पौधरोपण, “एक पेड़ मां के नाम” के तहत देखभाल का लिया संकल्प

हरदोई संडीला CHC में स्तनपान जागरूकता सप्ताह और मानसिक रोगियों के अधिकारों पर विधिक शिविर आयोजित
आज फोकस में

हरदोई संडीला CHC में स्तनपान जागरूकता सप्ताह और मानसिक रोगियों के अधिकारों पर विधिक शिविर आयोजित

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते
आज फोकस में

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

रविवार, 04 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

शिक्षा की जड़ें भले ही कड़वी हों, पर उसका फल हमेशा मीठा होता है। हर दिन कुछ नया सीखने की आदत आपको सफलता की उन ऊंचाइयों तक ले जाएगी जिसका आपने सपना देखा है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

कन्नौज जिला उपभोक्ता संरक्षण परिषद की बैठक में उपभोक्ता हितों से जुड़े मुद्दों पर मंथन लंबित भुगतान, विद्युत शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण और मिलावटखोरी पर प्रभावी कार्रवाई के डीएम ने दिए निर्देश

WhatsApp