Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कन्नौज नकली मोटरसाइकिल पार्ट्स के साथ तीन गिरफ्तार, भारी मात्रा में सामान बरामद

Author Image
Written by
रोहित नंदन

कन्नौज गुरसहायगंज कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान नकली मोटरसाइकिल पार्ट्स की बड़ी खेप बरामद करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से साइड टेल, साइड पैनल, विभिन्न कंपनियों के बाइजर, चैन कवर और मडगार्ड समेत बड़ी मात्रा में मोटरसाइकिल पार्ट्स बरामद किए हैं। बरामद सामान एक वाहन में लदा हुआ था।

 

पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी नगर सुरेश कुमार के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक गुरसहायगंज ध्यानेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।

 

चेकिंग के दौरान मुखबिर से मिली सूचना

 

पुलिस के अनुसार, 2 अक्टूबर 2026 को गुरसहायगंज पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मोटरसाइकिलों में इस्तेमाल होने वाले नकली पार्ट्स एक वाहन में लादकर ले जाए जा रहे हैं।

 

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए वाहन संख्या UP 30 ET 0469 को रोककर तलाशी ली। वाहन से साइड टेल, साइड पैनल, बजाज, टीवीएस और हीरो के बाइजर, चैन कवर तथा मडगार्ड सहित बड़ी मात्रा में पार्ट्स बरामद किए गए। पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

 

विभिन्न कंपनियों के सैकड़ों पार्ट्स बरामद

 

पुलिस के मुताबिक बरामद सामान में 93 साइड टेल, 21 साइड पैनल, बजाज के 65 बाइजर, टीवीएस के 9 बाइजर, हीरो के 238 बाइजर, बजाज के 13 चैन कवर और हीरो के 130 मडगार्ड शामिल हैं।

 

बरामदगी के आधार पर थाना गुरसहायगंज में मुकदमा अपराध संख्या 491/2026 के तहत धारा 318(4), 338, 336(3) और 340(2) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया। बरामद वाहन को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत सीज किया गया।

 

गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस ने नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया।

 

गिरफ्तार आरोपियों का विवरण

 

1. संजय, उम्र करीब 36 वर्ष, पुत्र स्वर्गीय गिरीशचन्द्र, अस्थायी निवासी अमेठी कोना गठिया घर, थाना कादरी गेट, जनपद फर्रुखाबाद तथा स्थायी निवासी दयालपुरा हत्ता, थाना अरवल, जनपद हरदोई।

2. अमन, उम्र करीब 20 वर्ष, पुत्र स्वर्गीय गिरीशचन्द्र, निवासी दयालपुरा हत्ता, थाना अरवल, जनपद हरदोई।

3. रोहित उर्फ पप्पू, उम्र करीब 22 वर्ष, पुत्र टीपू, स्थायी निवासी स्नटेजर बड़ी जेल, थाना फतेहगढ़, जनपद फर्रुखाबाद तथा अस्थायी निवासी ग्राम सरैया, थाना गुरसहायगंज, जनपद कन्नौज।

 

बरामद सामान

 

– साइड टेल – 93

– साइड पैनल – 21

– बजाज के बाइजर – 65

– टीवीएस के बाइजर – 9

– हीरो के बाइजर – 238

– बजाज के चैन कवर – 13

– हीरो के मडगार्ड – 130

– वाहन संख्या UP 30 ET 0469, जिसे धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज किया गया।

 

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम

 

– प्रभारी निरीक्षक ध्यानेन्द्र प्रताप सिंह

– उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार

– कांस्टेबल नागेन्द्र सिंह

– कांस्टेबल विशाल गिरि

– कांस्टेबल विवेक

– कांस्टेबल जितेन्द्र

बैठापुर गांव में पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, महिला समेत तीन घायल, थार फूंक डाली, वीडियो वायरल, चार पर केस
आज फोकस में

बैठापुर गांव में पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, महिला समेत तीन घायल, थार फूंक डाली, वीडियो वायरल, चार पर केस

अहमदाबाद सिंधु भवन रोड पर बड़ा हादसा, पकवान चौराहा पर दो टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत में दो घायल – सोला सिविल अस्पताल में भर्ती
आज फोकस में

अहमदाबाद सिंधु भवन रोड पर बड़ा हादसा, पकवान चौराहा पर दो टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत में दो घायल – सोला सिविल अस्पताल में भर्ती

फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर कांवड़ियों का सैलाब, सुरक्षा के लिए गंगा में टिन बैरिकेडिंग
आज फोकस में

फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर कांवड़ियों का सैलाब, सुरक्षा के लिए गंगा में टिन बैरिकेडिंग

हरदोई प्रहलाद नगरी समिति ने जिला कारागार में किया पौधरोपण, “एक पेड़ मां के नाम” के तहत देखभाल का लिया संकल्प
आज फोकस में

हरदोई प्रहलाद नगरी समिति ने जिला कारागार में किया पौधरोपण, “एक पेड़ मां के नाम” के तहत देखभाल का लिया संकल्प

हरदोई संडीला CHC में स्तनपान जागरूकता सप्ताह और मानसिक रोगियों के अधिकारों पर विधिक शिविर आयोजित
आज फोकस में

हरदोई संडीला CHC में स्तनपान जागरूकता सप्ताह और मानसिक रोगियों के अधिकारों पर विधिक शिविर आयोजित

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते
आज फोकस में

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते

आज का राशिफल

वोट करें

T20 इंटरनेशनल से रोहित शर्मा के संन्यास के बाद T20 वर्ल्ड कप की कप्तानी किसे सौंपी गई?

Advertisement Box

रविवार, 04 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

शिक्षा की जड़ें भले ही कड़वी हों, पर उसका फल हमेशा मीठा होता है। हर दिन कुछ नया सीखने की आदत आपको सफलता की उन ऊंचाइयों तक ले जाएगी जिसका आपने सपना देखा है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

कन्नौज जिला उपभोक्ता संरक्षण परिषद की बैठक में उपभोक्ता हितों से जुड़े मुद्दों पर मंथन लंबित भुगतान, विद्युत शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण और मिलावटखोरी पर प्रभावी कार्रवाई के डीएम ने दिए निर्देश

WhatsApp