Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कन्नौज दिव्यांगजनों को मिला सहायक उपकरणों का सहारा, 10 मोटराइज्ड और 30 सामान्य ट्राई साइकिल वितरित दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्धराज्य मंत्री असीम अरुण

Author Image
Written by
अखंड प्रताप सिंह

जिला संवाददाता अखण्ड प्रताप सिंह की विशेष रिपोर्ट

कन्नौज प्रदेश सरकार के समाज कल्याण राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार असीम अरुण द्वारा संचालित वृद्धाश्रम, पुलिस लाइन परिसर में शनिवार को दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पात्र दिव्यांगजनों को आवागमन में सुविधा प्रदान करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से 10 मोटराइज्ड ट्राई साइकिल और 30 सामान्य ट्राई साइकिल वितरित की गईं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्य मंत्री असीम अरुण ने कहा कि प्रदेश सरकार दिव्यांगजनों के सम्मान, स्वावलंबन और सामाजिक सशक्तीकरण के लिए लगातार कार्य कर रही है। सरकार का उद्देश्य है कि दिव्यांगजन किसी पर निर्भर न रहें और उन्हें शिक्षा, रोजगार, आवागमन सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं में समान अवसर मिलें। उन्होंने कहा कि सहायक उपकरणों का वितरण इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने कहा कि पात्र दिव्यांगजनों तक शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी और प्रभावी तरीके से पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। लाभार्थियों से उन्होंने उपलब्ध कराए गए सहायक उपकरणों का सदुपयोग करने की अपील की, जिससे उनका दैनिक जीवन अधिक सुगम और आत्मनिर्भर बन सके।

राज्य मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि पात्र दिव्यांगजनों को शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने लाभार्थियों को शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी। इस अवसर पर जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी महेंद्र प्रताप सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी वेद प्रकाश मिश्रा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

बैठापुर गांव में पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, महिला समेत तीन घायल, थार फूंक डाली, वीडियो वायरल, चार पर केस
आज फोकस में

बैठापुर गांव में पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, महिला समेत तीन घायल, थार फूंक डाली, वीडियो वायरल, चार पर केस

अहमदाबाद सिंधु भवन रोड पर बड़ा हादसा, पकवान चौराहा पर दो टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत में दो घायल – सोला सिविल अस्पताल में भर्ती
आज फोकस में

अहमदाबाद सिंधु भवन रोड पर बड़ा हादसा, पकवान चौराहा पर दो टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत में दो घायल – सोला सिविल अस्पताल में भर्ती

फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर कांवड़ियों का सैलाब, सुरक्षा के लिए गंगा में टिन बैरिकेडिंग
आज फोकस में

फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर कांवड़ियों का सैलाब, सुरक्षा के लिए गंगा में टिन बैरिकेडिंग

हरदोई प्रहलाद नगरी समिति ने जिला कारागार में किया पौधरोपण, “एक पेड़ मां के नाम” के तहत देखभाल का लिया संकल्प
आज फोकस में

हरदोई प्रहलाद नगरी समिति ने जिला कारागार में किया पौधरोपण, “एक पेड़ मां के नाम” के तहत देखभाल का लिया संकल्प

हरदोई संडीला CHC में स्तनपान जागरूकता सप्ताह और मानसिक रोगियों के अधिकारों पर विधिक शिविर आयोजित
आज फोकस में

हरदोई संडीला CHC में स्तनपान जागरूकता सप्ताह और मानसिक रोगियों के अधिकारों पर विधिक शिविर आयोजित

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते
आज फोकस में

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

रविवार, 04 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

शिक्षा की जड़ें भले ही कड़वी हों, पर उसका फल हमेशा मीठा होता है। हर दिन कुछ नया सीखने की आदत आपको सफलता की उन ऊंचाइयों तक ले जाएगी जिसका आपने सपना देखा है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

कन्नौज जिला उपभोक्ता संरक्षण परिषद की बैठक में उपभोक्ता हितों से जुड़े मुद्दों पर मंथन लंबित भुगतान, विद्युत शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण और मिलावटखोरी पर प्रभावी कार्रवाई के डीएम ने दिए निर्देश

WhatsApp