Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हरदोई जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुआ संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन लापरवाह अधिकारियों से जवाब-तलब

Author Image
Written by
अनुराग मिश्रा

हरदोई तहसील शाहाबाद में आज जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना।

समाधान दिवस में कई विभागीय अधिकारियों के अनुपस्थित एवं विलंब से उपस्थित रहने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने जिला आबकारी अधिकारी, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी तथा आबकारी निरीक्षक शाहाबाद सहित अनुपस्थित व विलंब से आने वाले सभी अधिकारियों का जवाब तलब करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लिया जाए और उसका समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि जिन शिकायतों का निस्तारण मौके पर संभव है, उन्हें मौके पर ही निस्तारित किया जाए।

राजस्व एवं भूमि विवाद से संबंधित मामलों पर जिलाधिकारी ने राजस्व व पुलिस विभाग के अधिकारियों को आपसी समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी मौके पर जाकर दोनों पक्षों को सुनें और नियमानुसार निष्पक्ष कार्रवाई कर विवादों का प्रभावी समाधान निकालें।

वहीं, पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों को सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच कर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पीड़ितों व फरियादियों के साथ संवेदनशील व्यवहार किया जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

इस अवसर पर प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी जे.बी. शैडें, उप जिलाधिकारी शाहाबाद, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, क्षेत्राधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठापुर गांव में पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, महिला समेत तीन घायल, थार फूंक डाली, वीडियो वायरल, चार पर केस
आज फोकस में

बैठापुर गांव में पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, महिला समेत तीन घायल, थार फूंक डाली, वीडियो वायरल, चार पर केस

अहमदाबाद सिंधु भवन रोड पर बड़ा हादसा, पकवान चौराहा पर दो टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत में दो घायल – सोला सिविल अस्पताल में भर्ती
आज फोकस में

अहमदाबाद सिंधु भवन रोड पर बड़ा हादसा, पकवान चौराहा पर दो टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत में दो घायल – सोला सिविल अस्पताल में भर्ती

फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर कांवड़ियों का सैलाब, सुरक्षा के लिए गंगा में टिन बैरिकेडिंग
आज फोकस में

फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर कांवड़ियों का सैलाब, सुरक्षा के लिए गंगा में टिन बैरिकेडिंग

हरदोई प्रहलाद नगरी समिति ने जिला कारागार में किया पौधरोपण, “एक पेड़ मां के नाम” के तहत देखभाल का लिया संकल्प
आज फोकस में

हरदोई प्रहलाद नगरी समिति ने जिला कारागार में किया पौधरोपण, “एक पेड़ मां के नाम” के तहत देखभाल का लिया संकल्प

हरदोई संडीला CHC में स्तनपान जागरूकता सप्ताह और मानसिक रोगियों के अधिकारों पर विधिक शिविर आयोजित
आज फोकस में

हरदोई संडीला CHC में स्तनपान जागरूकता सप्ताह और मानसिक रोगियों के अधिकारों पर विधिक शिविर आयोजित

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते
आज फोकस में

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

रविवार, 04 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

शिक्षा की जड़ें भले ही कड़वी हों, पर उसका फल हमेशा मीठा होता है। हर दिन कुछ नया सीखने की आदत आपको सफलता की उन ऊंचाइयों तक ले जाएगी जिसका आपने सपना देखा है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

कन्नौज जिला उपभोक्ता संरक्षण परिषद की बैठक में उपभोक्ता हितों से जुड़े मुद्दों पर मंथन लंबित भुगतान, विद्युत शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण और मिलावटखोरी पर प्रभावी कार्रवाई के डीएम ने दिए निर्देश

WhatsApp