Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हरदोई विकास भवन में गांधी जयंती पर मुख्य विकास अधिकारी ने किया ध्वजारोहण स्वच्छाग्रहियों को किया सम्मानित

Author Image
Written by
अनुराग मिश्रा

हरदोई गांधी जयंती के अवसर पर आज विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती नेहा ब्याडवाल द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इसके उपरांत स्वर्ण जयंती सभागार में आयोजित कार्यक्रम में महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।

कार्यक्रम के दौरान “वैष्णव जन तो तेने कहिए” की संगीतमय प्रस्तुति दी गई तथा महात्मा गांधी के प्रिय भजन “रघुपति राघव राजा राम” का सामूहिक गायन किया गया। इसके बाद अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने गांधी जी के जीवन-मूल्यों और संघर्षों पर आधारित लघु फिल्म का अवलोकन किया। वक्ताओं ने गांधी जी के सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के सिद्धांतों पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। साथ ही लाल बहादुर शास्त्री जी के त्याग, सादगी एवं बलिदान को भी याद किया गया।

इस अवसर पर स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले स्वच्छाग्रही राजकुमार, अजमेरी, राहुल, मनी देवी एवं संजय को प्रशस्ति-पत्र और शॉल देकर सम्मानित किया गया।

विकास भवन के कार्यक्रम के उपरांत मुख्य विकास अधिकारी ने पुलिस लाइन के निकट स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में परियोजना निदेशक अशोक कुमार, जिला विकास अधिकारी कमलेश कुमार, उपायुक्त मनरेगा, उपायुक्त राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

इसके बाद मुख्य विकास अधिकारी ने बाल सुधार गृह पहुंचकर वहां निरुद्ध किशोरों को फल एवं मिष्ठान वितरित किए तथा उन्हें गांधी जी के आदर्शों और शास्त्री जी के जीवन मूल्यों पर चलने के लिए प्रेरित किया।

बैठापुर गांव में पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, महिला समेत तीन घायल, थार फूंक डाली, वीडियो वायरल, चार पर केस
आज फोकस में

बैठापुर गांव में पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, महिला समेत तीन घायल, थार फूंक डाली, वीडियो वायरल, चार पर केस

अहमदाबाद सिंधु भवन रोड पर बड़ा हादसा, पकवान चौराहा पर दो टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत में दो घायल – सोला सिविल अस्पताल में भर्ती
आज फोकस में

अहमदाबाद सिंधु भवन रोड पर बड़ा हादसा, पकवान चौराहा पर दो टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत में दो घायल – सोला सिविल अस्पताल में भर्ती

फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर कांवड़ियों का सैलाब, सुरक्षा के लिए गंगा में टिन बैरिकेडिंग
आज फोकस में

फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर कांवड़ियों का सैलाब, सुरक्षा के लिए गंगा में टिन बैरिकेडिंग

हरदोई प्रहलाद नगरी समिति ने जिला कारागार में किया पौधरोपण, “एक पेड़ मां के नाम” के तहत देखभाल का लिया संकल्प
आज फोकस में

हरदोई प्रहलाद नगरी समिति ने जिला कारागार में किया पौधरोपण, “एक पेड़ मां के नाम” के तहत देखभाल का लिया संकल्प

हरदोई संडीला CHC में स्तनपान जागरूकता सप्ताह और मानसिक रोगियों के अधिकारों पर विधिक शिविर आयोजित
आज फोकस में

हरदोई संडीला CHC में स्तनपान जागरूकता सप्ताह और मानसिक रोगियों के अधिकारों पर विधिक शिविर आयोजित

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते
आज फोकस में

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

रविवार, 04 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

शिक्षा की जड़ें भले ही कड़वी हों, पर उसका फल हमेशा मीठा होता है। हर दिन कुछ नया सीखने की आदत आपको सफलता की उन ऊंचाइयों तक ले जाएगी जिसका आपने सपना देखा है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

कन्नौज जिला उपभोक्ता संरक्षण परिषद की बैठक में उपभोक्ता हितों से जुड़े मुद्दों पर मंथन लंबित भुगतान, विद्युत शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण और मिलावटखोरी पर प्रभावी कार्रवाई के डीएम ने दिए निर्देश

WhatsApp