Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अयोध्या : हनुमानगढ़ी मंदिर की सुरक्षा हुई हाईटेक, 16 सीसीटीवी कैमरों से 24×7 निगरानी, सामने बना कंट्रोल रूम

Author Image
Written by
ज्ञानेश मिश्रा

अयोध्या।

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर की तर्ज पर अब अयोध्या के प्रसिद्ध हनुमानगढ़ी मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को भी अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित कर दिया गया है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए श्रृंगारहाट से लेकर हनुमानगढ़ी मंदिर परिसर तक कुल 16 आधुनिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनके माध्यम से चौबीसों घंटे निगरानी की जा रही है।

श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ और मंदिर की धार्मिक महत्ता को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को एकीकृत रूप से मजबूत किया गया है। श्रृंगारहाट, दशरथ महल बैरियर और मंदिर परिसर के भीतर रणनीतिक स्थानों पर कैमरे लगाए गए हैं। इनमें से चार कैमरे सीधे मंदिर परिसर के अंदर स्थापित किए गए हैं, जिससे गर्भगृह और आसपास की गतिविधियों पर भी कड़ी नजर रखी जा सके।

हनुमानगढ़ी मंदिर के सामने स्थित पुलिस बूथ को आधुनिक कंट्रोल रूम के रूप में विकसित किया गया है। सभी सीसीटीवी कैमरे इसी कंट्रोल रूम से जुड़े हैं, जहां से हर दिशा की लाइव मॉनिटरिंग की जा रही है। यहां पुलिसकर्मियों की शिफ्टवार तैनाती की गई है, ताकि हर समय निगरानी सुनिश्चित की जा सके।

प्रशासन के अनुसार, इस नई व्यवस्था से सुरक्षा व्यवस्था और अधिक प्रभावी होगी तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई संभव हो पाएगी। विशेष रूप से त्योहारों, शनिवार-मंगलवार और अन्य महत्वपूर्ण अवसरों पर उमड़ने वाली भारी भीड़ को नियंत्रित करने में यह तकनीकी व्यवस्था महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु हनुमानगढ़ी मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचते हैं। सुरक्षा के इन सुदृढ़ इंतजामों से श्रद्धालु निश्चिंत होकर अपनी आस्था के अनुसार पूजा-अर्चना कर सकेंगे। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में आवश्यकता पड़ने पर सुरक्षा व्यवस्था को और भी मजबूत किया जाएगा, ताकि आस्था और सुरक्षा के बीच संतुलन बना रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

सोमवार, 06 अप्रैल 2026

आज का सुविचार

जिंदगी में दो तरह के लोगों से हमेशा दूर रहना: एक व्यस्त और दूसरा घमंडी। क्योंकि व्यस्त अपनी मर्जी से बात करेगा और घमंडी अपने मतलब से आपको याद करेगा।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp