Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अयोध्या : नाबालिग की हत्या पर सपा के पूर्व मंत्री पवन पांडे पीड़ित परिवार से मिले, 50 हजार की सहायता दी

Author Image
Written by
ज्ञानेश मिश्रा

अयोध्या — जिले में नाबालिग बेटी की निर्मम हत्या की घटना के बाद समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री एवं अयोध्या के पूर्व विधायक तेज नारायण पांडे उर्फ पवन पांडे पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और गहरा शोक व्यक्त किया। इस दौरान उन्होंने परिवार को 50 हजार रुपये की नकद आर्थिक सहायता प्रदान की और हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

पूर्व मंत्री ने जिला अधिकारी और पुलिस अधीक्षक से घटना की पूरी जानकारी लेते हुए दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और उनके खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि नाबालिग बच्ची के साथ हुई यह जघन्य हत्या अत्यंत निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण है। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में अयोध्या में ऐसी आपराधिक घटनाओं में इजाफा हुआ है, जो गंभीर चिंता का विषय है।

पवन पांडे ने पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये का मुआवजा दिए जाने की भी मांग की, जिससे परिवार को आगे जीवन यापन में सहारा मिल सके। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में समाजवादी पार्टी पूरी मजबूती से पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और जरूरत पड़ने पर हर स्तर पर मदद की जाएगी।

इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे, जिनमें महानगर प्रवक्ता राकेश यादव, जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव, महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव, महासचिव हामिद जाफर मीसम, उपाध्यक्ष संजय सिंह, प्रवीण राठौर, अधिवक्ता शावेज़ जाफ़री, मंसूर इलाही, रामकरण यादव, रितेश यादव, इस्तख़ार, अपर्णा जयसवाल, फरीद कुरैशी, इर्शाद इदरीसी, राशिद सलीम अली सईद खान सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

सोमवार, 06 अप्रैल 2026

आज का सुविचार

जिंदगी में दो तरह के लोगों से हमेशा दूर रहना: एक व्यस्त और दूसरा घमंडी। क्योंकि व्यस्त अपनी मर्जी से बात करेगा और घमंडी अपने मतलब से आपको याद करेगा।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp