Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

फर्रुखाबाद : माघी पूर्णिमा पर चाचूपुर तिराहे के पास विशाल भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

Author Image
Written by
आशुतोष मिश्रा

फर्रुखाबाद जनपद के अमृतपुर–राजेपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चाचूपुर तिराहे के समीप माघी पूर्णिमा के पावन अवसर पर भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन के मुख्य संस्थापक भोले किंग राजपूत रहे। कार्यक्रम में सुनील राजपूत, पप्पू राजपूत, श्यामवीर राजपूत, सोनपाल राजपूत, संजीव राजपूत, राहुल राजपूत, अनुज राजपूत सहित राजपूत परिवार के अनेक सदस्य उपस्थित रहे और सेवा कार्य में जुटे रहे।

आयोजकों व स्थानीय लोगों ने बताया कि बीते छह वर्षों से लगातार महा पूर्णिमा के अवसर पर इस भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। गंगा स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालु यहां प्रसाद ग्रहण करते हैं, जिसमें प्रतिवर्ष लगभग चार से पांच हजार श्रद्धालु शामिल होते हैं। आयोजकों ने यह भी स्पष्ट किया कि भविष्य में भी हर वर्ष महा पूर्णिमा पर इसी प्रकार भंडारे का आयोजन निरंतर किया जाता रहेगा, ताकि श्रद्धालुओं को सेवा और प्रसाद का लाभ मिलता रहे।

भंडारे में शामिल श्रद्धालुओं ने इसे अपने लिए सौभाग्य और आशीर्वाद बताया तथा कहा कि वे हर वर्ष इस अवसर पर यहां आकर प्रसाद ग्रहण करते हैं। आयोजकों के अनुसार श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं और सभी को व्यवस्थित ढंग से प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर राजपूत परिवार के सदस्यों ने श्रद्धालुओं की सेवा करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया।

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

सोमवार, 06 अप्रैल 2026

आज का सुविचार

जिंदगी में दो तरह के लोगों से हमेशा दूर रहना: एक व्यस्त और दूसरा घमंडी। क्योंकि व्यस्त अपनी मर्जी से बात करेगा और घमंडी अपने मतलब से आपको याद करेगा।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp