Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

फर्रुखाबाद : खुदागंज स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, मौके पर दर्दनाक मौत

Author Image
Written by
रामबहार

फर्रुखाबाद जनपद के कमालगंज क्षेत्र में खुदागंज रेलवे स्टेशन के समीप एक हृदयविदारक हादसे में युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। मृतक की पहचान रजत राजपूत पुत्र रामशरण, निवासी रामनगर, थाना नया गांव, जिला एटा के रूप में की गई है।

जानकारी के अनुसार रजत अपनी पत्नी और ससुराल पक्ष के अन्य परिजनों के साथ यात्रा कर रहा था। वह 4 फरवरी को अपनी पत्नी के मायके एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने गया था और कार्यक्रम के बाद ट्रेन से वापस लौट रहा था।

बताया गया है कि खुदागंज स्टेशन के पास एक एक्सप्रेस ट्रेन के क्रॉस होने के चलते ट्रेन कुछ देर के लिए रुकी हुई थी। इसी दौरान रजत ट्रेन से उतरकर रेलवे पटरी के किनारे शौच के लिए चला गया। तभी दूसरी एक्सप्रेस ट्रेन तेज गति से आ गई और वह उसकी चपेट में आ गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

हादसे के समय परिवार के सदस्य भी पास ही मौजूद थे, जिन्होंने पूरी घटना अपनी आंखों के सामने देखी। सूचना मिलने पर रेलवे पुलिस और स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बताया जा रहा है कि रजत की शादी करीब तीन वर्ष पूर्व हुई थी और उसके दो छोटे बच्चे हैं। इस दर्दनाक हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

आज का राशिफल

वोट करें

T20 इंटरनेशनल से रोहित शर्मा के संन्यास के बाद T20 वर्ल्ड कप की कप्तानी किसे सौंपी गई?

Advertisement Box

सोमवार, 06 अप्रैल 2026

आज का सुविचार

जिंदगी में दो तरह के लोगों से हमेशा दूर रहना: एक व्यस्त और दूसरा घमंडी। क्योंकि व्यस्त अपनी मर्जी से बात करेगा और घमंडी अपने मतलब से आपको याद करेगा।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp