Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

फर्रुखाबाद : काली नदी में मगरमच्छ दिखने से दहशत, वन विभाग सतर्क

Author Image
Written by
रामबहार

फर्रुखाबाद जनपद के कमालगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत गदनपुर तुर्रा में स्थित काली नदी में मगरमच्छ देखे जाने से ग्रामीणों में भय का माहौल बन गया है। नदी किनारे मौजूद संजीव कुमार, विनीत कुमार, नेकपाल, रामरतन और रामशरण ने मगरमच्छ को पानी के पास देखा, जिसके बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

ग्रामीणों ने बताया कि मगरमच्छ को देखते ही उन्होंने तत्काल वन विभाग को सूचना दी। सूचना पर पहुंची टीम ने मौके पर तलाश अभियान चलाया, लेकिन तब तक मगरमच्छ दोबारा नदी में चला गया। इसके बाद से आसपास के लोगों को नदी किनारे जाने में डर महसूस हो रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि काली नदी में मगरमच्छ दिखाई देने की यह पहली घटना नहीं है। पूर्व में भी कई बार ऐसे मामले सामने आ चुके हैं, जिससे ग्रामीणों में लगातार दहशत बनी रहती है। सर्दी का मौसम कम होते ही मगरमच्छों के नदी-नालों से बाहर निकलने और हमलावर होने की घटनाओं में बढ़ोतरी की आशंका जताई जा रही है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि नदी किनारे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं और मगरमच्छ को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जाए, ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके। वन विभाग ने भी क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने का आश्वासन दिया है।

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

सोमवार, 06 अप्रैल 2026

आज का सुविचार

जिंदगी में दो तरह के लोगों से हमेशा दूर रहना: एक व्यस्त और दूसरा घमंडी। क्योंकि व्यस्त अपनी मर्जी से बात करेगा और घमंडी अपने मतलब से आपको याद करेगा।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp