Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

फर्रुखाबाद : रसीदपुर में नालियों की सफाई न होने से सड़क पर जलभराव, ग्रामीण परेशान

Author Image
Written by
रामबहार

(फर्रुखाबाद तहसील संवाददाता विजय चौहान की रिपोर्ट)

फर्रुखाबाद जनपद के कमालगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत न्याय पंचायत गदनपुर तुर्रा की ग्राम पंचायत रसीदपुर में नालियों की नियमित सफाई न होने के कारण गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। इससे मुख्य मार्ग पर जलभराव और कीचड़ की स्थिति बनी हुई है, जिससे राहगीरों, स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को रोजाना दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि नालियों की सफाई लंबे समय से नहीं कराई गई है, जिसके चलते जल निकासी बाधित हो गई है। स्थानीय निवासी रामसेवक और मुन्ना लाल सहित अन्य लोगों ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया।

लोगों का आरोप है कि जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द नालियों की सफाई कराकर सड़क को जलभराव से मुक्त कराने और स्थायी समाधान सुनिश्चित करने की मांग की है।

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

सोमवार, 06 अप्रैल 2026

आज का सुविचार

जिंदगी में दो तरह के लोगों से हमेशा दूर रहना: एक व्यस्त और दूसरा घमंडी। क्योंकि व्यस्त अपनी मर्जी से बात करेगा और घमंडी अपने मतलब से आपको याद करेगा।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp