
अमृतपुर तहसील क्राइम संवाददाता विनोद कुमार की रिपोर्ट
फर्रुखाबाद के थाना राजेपुर क्षेत्र के ग्राम चित्रकूट के पास स्थित श्री खाटू श्याम बाबा मंदिर में इन दिनों भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। बताया जा रहा है कि इस मंदिर का निर्माण कार्य लगभग तीन से चार वर्षों से चल रहा है, लेकिन इसके बावजूद यहां रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।

आज एकादशी के पावन अवसर पर दूर-दराज के जिलों से श्रद्धालु श्री खाटू श्याम बाबा के दर्शन करने पहुंचे। इनमें एटा, अलीगढ, कन्नौज, फर्रुखाबाद, हरदोई, शाहजहांपुर, बरेली सहित कई जनपदों से भक्त शामिल हुए।
श्रद्धालुओं का कहना है कि यहां जो भी सच्चे मन से मनोकामना मांगता है, उसकी इच्छा श्री खाटू श्याम बाबा अवश्य पूरी करते हैं। मंदिर पर मौजूद कुछ भक्तों ने बताया कि उन्हें पहले पेट में गांठ जैसी गंभीर समस्या थी, लेकिन श्री खाटू श्याम बाबा की आस्था से जुड़ने के बाद उनकी परेशानी दूर हो गई।
वहीं कुछ महिलाओं ने बताया कि उनके घर में 11 साल से संतान नहीं हो रही थी, लेकिन श्री खाटू श्याम बाबा से मनोकामना मांगने के बाद उनके घर में संतान का जन्म हुआ।
मंदिर के मुख्य महंत सुखदेव गिरी महाराज जी ने बताया कि प्रसाद ग्रहण कर श्री खाटू श्याम बाबा का आशीर्वाद ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि मंदिर 24 घंटे श्रद्धालुओं के लिए खुला रहता है और कोई भी व्यक्तिक किसी भी समय आकर अपनी आस्था के साथ दर्शन कर सकता है।
महंत सुखदेव गिरी महराज जी ने यह भी बताया कि विशेष रूप से मंगलवार, शनिवार, एकादशी के दिन यहां भारी संख्या में भक्त दूर-दूर के जिलों से दर्शन के लिए पहुंचते हैं।








