Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

फर्रुखाबाद अमृतपुर के रतनपुर पमारान में सभा, भाजपा नेता विकास राजपूत ने लोगों को किया योजनाओं के प्रति जागरूक

Author Image
Written by
आशुतोष मिश्रा

अमृतपुर तहसील क्राइम संवाददाता विनोद कुमार की रिपोर्ट

फर्रुखाबाद अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र के रतनपुर पमारान में आयोजित एक सभा के दौरान भाजपा नेता विकास राजपूत ने क्षेत्रवासियों से मुलाकात कर केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।

 

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा हर वर्ग के लोगों के लिए कई प्रकार की लोन एवं जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनका लाभ उठाने के लिए लोगों को जागरूक होना आवश्यक है।

 

सभा में उन्होंने विधानसभा क्षेत्र में अधूरे पड़े मुद्दों को भी उठाया और जनप्रतिनिधियों से अपील करते हुए कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान के लिए जल्द से जल्द प्रभावी कार्रवाई की जाए, ताकि आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

 

विकास राजपूत ने कहा कि सरकार द्वारा प्रदेश के नागरिकों के लिए सैकड़ों योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनसे आमजन को काफी राहत मिल रही है। इन योजनाओं की जानकारी सरकार के विभिन्न विभागों के पोर्टल पर भी उपलब्ध है।

 

सभा में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए भाजपा नेता विकास राजपूत एवं मुख्य अतिथि के तौर पर विधायक सुशील शाक्य ने सम्राट अशोक और वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

 

इस अवसर पर सैकड़ों कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे और उन्होंने नेताओं के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना।

 

उन्होंने उपस्थित लोगों से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्र में जाकर लोगों को इन योजनाओं के बारे में जानकारी दें और समाज में जागरूकता फैलाएं, ताकि अधिक से अधिक लोग इन योजनाओं का लाभ उठा सकें।

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

सोमवार, 06 अप्रैल 2026

आज का सुविचार

जिंदगी में दो तरह के लोगों से हमेशा दूर रहना: एक व्यस्त और दूसरा घमंडी। क्योंकि व्यस्त अपनी मर्जी से बात करेगा और घमंडी अपने मतलब से आपको याद करेगा।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp