
Written by
आशुतोष मिश्रा
रिपोर्ट जिला संवाददाता आरेंद्र मिश्रा
हरदोई, 16 मार्च 2026 – शाहाबाद थाना पुलिस ने एक पॉक्सो एक्ट के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान छबूल उर्फ अवनीश पुत्र खुशीर के रूप में हुई है, जो तडेर गांव, थाना शाहाबाद, जनपद हरदोई का रहने वाला है।
पुलिस के अनुसार, 16 मार्च 2026 को वादी ने थाना शाहाबाद पर तहरीर दी कि आरोपी ने उनकी पुत्री के साथ गलत काम करने की कोशिश की। इस मामले में थाना शाहाबाद पर मु0अ0सं0 144/26 धारा 74/351(3) बी0एन0एस व 7/8 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम में उ0नि0 राजेश चौधरी और कां0 मांगेश प्रजापति शामिल थे








