
Written by
अभय अवस्थी
लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क के पास रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें बिजली विभाग के एएसडीओ के 17 वर्षीय बेटे नैतिक की मौत हो गई। नैतिक अपने दोस्तों के साथ बुलेट पर स्टंट कर रहा था, तभी उसकी बाइक स्कूटी से टकरा गई और वह डिवाइडर से जा भिड़ा।

हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि नैतिक की बाइक 100 किमी/घंटा की रफ्तार से चल रही थी और उसने स्कूटी को टक्कर मार दी। इस हादसे में नैतिक का सिर डिवाइडर से टकराया और उसकी मौत हो गई।
नैतिक के दोस्त आदित्य और कृष्ण भी इस हादसे में घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि नैतिक ने हेलमेट पहना था, लेकिन वह बच नहीं पाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है









