Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कन्नौज में जल संरक्षण को लेकर हुआ जल महोत्सव, ग्रामीणों ने लिया ‘हर बूंद की सुरक्षा’ का संकल्प

Author Image
Written by
रोहित नंदन

कन्नौज,

जल संरक्षण को जनआंदोलन बनाने की दिशा में प्रभावी पहल जनपद कन्नौज में जिलाधिकारी श्री आशुतोष मोहन अग्निहोत्री के निर्देशन में जल जीवन मिशन के अंतर्गत स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के साथ-साथ जल संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने हेतु विभिन्न कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में विकास खंड सौरिख की ग्राम पंचायत सराय ठेकू में नवनिर्मित पेयजल योजना परिसर पर “जल अर्पण दिवस” के रूप में जल महोत्सव का उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में प्रभात फेरी, जल संकल्प, जल बंधन एवं जल संचयन जैसी गतिविधियों के माध्यम से ग्रामीणों को जल के महत्व तथा उसके संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। ग्रामीणों ने “हर बूंद की सुरक्षा” का संकल्प लेते हुए जल संरक्षण को अपने जीवन में अपनाने का प्रण लिया।

अधिशाषी अभियंता जल निगम ने बताया कि पेयजल योजनाओं की सफलता तभी संभव है, जब ग्रामवासी उनके संरक्षण एवं रखरखाव में सक्रिय भूमिका निभाएं। साथ ही अवगत कराया गया कि पूर्ण पेयजल टंकियों को ग्राम पंचायतों को हस्तांतरित किया जा रहा है, जिससे स्थानीय स्तर पर संचालन सुदृढ़ हो सके।


 

आज का राशिफल

वोट करें

T20 इंटरनेशनल से रोहित शर्मा के संन्यास के बाद T20 वर्ल्ड कप की कप्तानी किसे सौंपी गई?

Advertisement Box

शुक्रवार, 20 मार्च 2026

आज का सुविचार

किसी भी समस्या का अंतिम हल केवल 'माफी' ही है, चाहे वो आप किसी से मांग लें या किसी को माफ कर दें। यह आपके मन के बोझ को तुरंत हल्का कर देती है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp