Written by
रामबहार
फर्रुखाबाद कमालगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत उबरीखेड़ा-बझेरा रोड पर गुरुवार को एक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार जितेंद्र और राहुल नामक युवक बाइक से कमालगंज से अपने गांव पहला जा रहे थे।
बताया जा रहा है कि उबरीखेड़ा के पास मोड़ पर अचानक बाइक फिसल गई, जिससे दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े। हादसे में जितेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि राहुल
को हल्की चोटें आई हैं
।
घटना के बाद आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर घायलों की मदद की और इलाज के लिए भेजा। दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली।
ग्रामीणों का कहना है कि उक्त मोड़ पर पहले भी कई बार हादसे हो चुके हैं, जिससे लोगों में चिंता बनी हुई है।








