Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

फर्रुखाबाद में रामनवमी पर भंडारे का भव्य आयोजन, माता रानी के दर्शन कर भक्तों ने की पूजा-अर्चना

Author Image
Written by
रामबहार

फर्रुखाबाद तहसील संवाददाता विजय चौहान की रिपोर्ट

फर्रुखाबाद के गदनपुर तुर्रा के ग्राम पंचायत दरौरा में स्थित दुर्गा माता मंदिर में रामनवमी के पावन अवसर पर भंडारे का भव्य आयोजन किया गया। सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मंदिर परिसर में जुटने लगी। भक्तों ने माता रानी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की।

भंडारे में दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं सहित स्थानीय ग्रामीणों ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन में महिलाओं, पुरुषों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान भक्ति गीतों और जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा।

 

मंदिर समिति और ग्रामवासियों के सहयोग से भंडारे का सफल संचालन किया गया। ग्रामीणों ने बताया कि इस तरह के धार्मिक आयोजनों से आपसी भाईचारा और सामाजिक एकता मजबूत होती है। आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह और श्रद्धा का वातावरण देखने को मिला।

 

इस अवसर पर मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। शाम को माता रानी की आरभक्ति गीतों और जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा। इस दौरान सुरक्षा के भी व्यापक इंदोबस्त किए गए थे। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

सोमवार, 06 अप्रैल 2026

आज का सुविचार

जिंदगी में दो तरह के लोगों से हमेशा दूर रहना: एक व्यस्त और दूसरा घमंडी। क्योंकि व्यस्त अपनी मर्जी से बात करेगा और घमंडी अपने मतलब से आपको याद करेगा।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp