Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

फर्रुखाबाद: बहन से छेड़छाड़ का बदला लेने के लिए दोस्त की हत्या, 7 महीने बाद मक्के के खेत से मिला कंकाल

Author Image
Written by
रामबहार

अमृतपुर तहसील संवाददाता कुलदीप की रिपोर्ट –

फर्रुखाबाद (अमृतपुर): जनपद के अमृतपुर थाना क्षेत्र में पिछले वर्ष जुलाई से लापता युवक की हत्या का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जिस दोस्त के साथ युवक घर से निकला था, उसी ने अपनी बहन से छेड़छाड़ का बदला लेने के लिए उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को खेत में दफन कर दिया था। बुधवार को पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर जमीन खोदकर युवक का कंकाल और कपड़े बरामद किए हैं।

ग्राम गुजरपुर पमारान निवासी ओमवीर बीते 20 जुलाई 2025 को संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गया था। परिजनों के अनुसार, गांव का ही रामू यादव उसे अपने साथ बुलाकर ले गया था। काफी खोजबीन के बाद जब ओमवीर का सुराग नहीं लगा, तो परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस और SOG की टीम लगातार इस मामले की गुत्थी सुलझाने में जुटी थी।

मंगलवार को पुलिस और SOG की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर मुख्य आरोपी रामू यादव को दबोच लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर रामू ने अपना जुर्म कबूल कर लिया और हत्या की पूरी कहानी बयां की।

पूछताछ में यह बात सामने आई कि मृतक ओमवीर और आरोपी रामू यादव दोस्त थे। रामू का आरोप है कि ओमवीर ने उसकी बहन के साथ छेड़छाड़ की थी। इसी बात का बदला लेने के लिए रामू ने गहरी साजिश रची। 20 जुलाई को वह ओमवीर को बहाने से अपने साथ ले गया और सुनसान जगह पर गला घोंटकर उसे मौत के घाट उतार दिया। साक्ष्य छिपाने के इरादे से उसने शव को बदायूं रोड के किनारे एक मक्के के खेत में गड्ढा खोदकर दबा दिया था।

बुधवार सुबह पुलिस टीम आरोपी रामू को लेकर बदायूं रोड स्थित घटनास्थल पर पहुंची। JCB के जरिए चिह्नित स्थान पर खुदाई शुरू की गई। काफी मशक्कत के बाद जमीन के अंदर से ओमवीर का कंकाल और उसके कपड़े बरामद हुए। कंकाल मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।

घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) अरुण कुमार सिंह और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर बारीकी से निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए हैं।

आरोपी की निशानदेही पर शव के अवशेष (कंकाल) बरामद कर लिए गए हैं। प्रथम दृष्टया मामला पुरानी रंजिश और छेड़छाड़ के प्रतिशोध का लग रहा है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।”

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

सोमवार, 06 अप्रैल 2026

आज का सुविचार

जिंदगी में दो तरह के लोगों से हमेशा दूर रहना: एक व्यस्त और दूसरा घमंडी। क्योंकि व्यस्त अपनी मर्जी से बात करेगा और घमंडी अपने मतलब से आपको याद करेगा।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp