Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

फर्रुखाबाद में तेज आंधी और बारिश ने मचाई तबाही, पेड़ गिरे, फसलों को नुकसान

Author Image
Written by
रामबहार

फर्रुखाबाद कमालगंज गदनपुर तुर्रा के ग्राम दरौरा (गढ़िया) में मंगलवार, 31 मार्च 2026 की देर शाम अचानक मौसम ने करवट ले ली। रात करीब 10:30 बजे तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दिनभर गर्मी और उमस के बाद अचानक आई इस बारिश ने लोगों को चौंका दिया। तेज हवा के कारण कई स्थानों पर पेड़ों की डालियां टूटकर गिर गईं, वहीं किसानों की खड़ी फसलों को भी नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है।

ग्रामीणों के अनुसार, तेज आंधी के चलते कुछ कच्चे मकानों और टीनशेड को भी नुकसान हुआ है। बिजली आपूर्ति भी कुछ समय के लिए बाधित रही, जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि बारिश से मौसम में ठंडक जरूर आई, लेकिन अचानक आए इस बदलाव ने जनजीवन को प्रभावित किया। स्थानीय प्रशासन से नुकसान का आकलन कर राहत पहुंचाने की मांग की जा रही है

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

सोमवार, 06 अप्रैल 2026

आज का सुविचार

जिंदगी में दो तरह के लोगों से हमेशा दूर रहना: एक व्यस्त और दूसरा घमंडी। क्योंकि व्यस्त अपनी मर्जी से बात करेगा और घमंडी अपने मतलब से आपको याद करेगा।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp