फर्रुखाबाद जिला संवाददाता आयुष की रिपोर्ट
फर्रुखाबाद जनपद के खुदागंज क्षेत्र स्थित काली नदी सेतु के पास प्राचीन श्री सिद्धगुफा सरकार हनुमान मंदिर में इन दिनों श्रीमद्भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। बुधवार, 01 अप्रैल 2026 को कथा के दूसरे दिन मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और कथा का श्रवण किया।

यह धार्मिक आयोजन बिराहिमपुर निवासी सुनील यादव (पीलेंद्र फौजी) के सहयोग से संपन्न हो रहा है। कथा वाचन के लिए झांसी से आए आचार्य राजेंद्र त्रिवेदी शास्त्री ने दूसरे दिन कपिल देव-देवहूति संवाद और ध्रुव चरित्र का मार्मिक वर्णन किया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे।
मंदिर अपनी प्राचीनता और धार्मिक महत्ता के कारण दूर-दराज और विदेशों से आने वाले श्रद्धालुओं को भी आकर्षित करता है। यहां समय-समय पर भंडारे और विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। विशेष रूप से भाद्रपद माह के अंतिम मंगलवार को यहां विशाल मेले का आयोजन होता है।
आयोजन के क्रम में 02 अप्रैल को हनुमान जयंती का विशेष कार्यक्रम रखा गया है, जबकि 06 अप्रैल (सोमवार) को पूर्णाहुति और भव्य भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त 07 अप्रैल को श्रद्धालुओं द्वारा हवन-पूजन और प्रसाद वितरण भी किया गया।
पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में गहरी आस्था और उत्साह का माहौल बना हुआ है।








