अमृतपुर तहसील संवाददाता कुलदीप की रिपोर्ट –
फ़र्रूख़ाबाद जनपद से एक दुखद खबर सामने आई है। जिले में तैनात सिटी मजिस्ट्रेट (नगर मजिस्ट्रेट) संजय कुमार बंसल का शुक्रवार को निधन हो गया। वह नोएडा के एक निजी अस्पताल में इलाज करा रहे थे, जहां उपचार के दौरान उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई और हृदय गति रुकने (हार्ट अटैक) से उनका निधन हो गया।
जानकारी के मुताबिक, संजय कुमार बंसल पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। बेहतर इलाज के लिए उन्हें नोएडा के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन शुक्रवार को अचानक उनकी हालत गंभीर हो गई। डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके।
उनके निधन की सूचना मिलते ही फर्रुखाबाद के कलेक्ट्रेट परिसर और प्रशासनिक महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। अधिकारी और कर्मचारी स्तब्ध रह गए।
संजय कुमार बंसल ने फरवरी 2024 में फर्रुखाबाद में सिटी मजिस्ट्रेट के रूप में कार्यभार संभाला था। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने, अतिक्रमण हटाने और जनसमस्याओं के समाधान में महत्वपूर्ण योगदान दिया। वे अपनी कार्यशैली, त्वरित निर्णय क्षमता और जनता के प्रति संवेदनशील रवैये के लिए जाने जाते थे।
जिलाधिकारी समेत अन्य अधिकारियों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। सभी ने उन्हें एक ईमानदार, कर्तव्यनिष्ठ और सरल स्वभाव के अधिकारी के रूप में याद करते हुए कहा कि उनके निधन से प्रशासनिक व्यवस्था को अपूरणीय क्षति हुई








