
हरदोई दिनांक 04 अप्रैल 2026 – तहसील सवायजपुर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी अनुनय झा ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की प्राथमिकताओं में जनसमस्याओं का त्वरित समाधान सर्वाेपरि है।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि गरीब, वंचित और जरूरतमंदों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील रवैया अपनाये, साथ ही उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश भी दिए। जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी तथा थाना प्रभारियों से कहा कि जो भूमि संबंधी मामले हैं उसमें राजस्व, चकबंदी तथा पुलिस की संयुक्त टीम गठित करके मौके पर भेजकर निस्तारण कराएं।

जिलाधिकारी ने राशन वितरण संबंधी शिकायतों के संबंध में जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिये कि राशन वितरण में अनियमितता करने वाले कोटेदारों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करते हुए कोटा निरस्त की कार्यवाही करें। पेंशन प्रकरण के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि जिन पेंशनरों की पेंशन किसी कारण बन्द हो गयी है उनका सत्यापन कराकर पात्र व्यक्तियों की पेंशन पुनः बहाल करायें।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डीएफओ, जिला विकास अधिकारी, उप जिलाधिकारी सवायजपुर, बीडीओ, ईओ, सभी जिला स्तरीय अधिकारी, शिकायतकर्ता आदि उपस्थित रहें।








