Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

फर्रुखाबाद आंधी-बारिश से मक्का की फसल बर्बाद, किसानों की बढ़ी चिंता

Author Image
Written by
रामबहार

फर्रुखाबाद तहसील संवाददाता विजय चौहान की रिपोर्ट 

 

फर्रुखाबाद जनपद के कमालगंज ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत न्याय पंचायत गदनपुर तुर्रा के ग्राम पंचायत दरौरा में बेमौसम आंधी और बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। तेज हवाओं और बारिश के चलते खेतों में खड़ी मक्का की फसल पूरी तरह से गिरकर बर्बाद हो गई।

किसानों का कहना है कि फसल कटाई से पहले ही इस नुकसान ने उनकी आर्थिक स्थिति को गंभीर रूप से प्रभावित किया है। कई किसानों ने बताया कि उन्होंने उधार लेकर खेती की थी, लेकिन अब फसल चौपट होने से कर्ज चुकाना मुश्किल हो गया है। खेतों में पानी भरने और तेज हवा के कारण मक्का के पौधे जमीन पर गिर गए, जिससे उत्पादन पर भारी असर पड़ेगा।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द सर्वे कराकर नुकसान का आकलन किया जाए और प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए, ताकि वे इस संकट से उबर सकें। वहीं, लगातार बदलते मौसम ने किसानों की चिंता और बढ़ा दी है

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

सोमवार, 06 अप्रैल 2026

आज का सुविचार

जिंदगी में दो तरह के लोगों से हमेशा दूर रहना: एक व्यस्त और दूसरा घमंडी। क्योंकि व्यस्त अपनी मर्जी से बात करेगा और घमंडी अपने मतलब से आपको याद करेगा।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp