Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हरदोई : मृतक कार्यकर्ताओं के परिजनों से मिलीं मंत्री रजनी तिवारी, हरसंभव सहायता का दिया आश्वासन

Author Image
Written by
आशुतोष मिश्रा

रिपोर्ट: सत्यम द्विवेदी, जिला संवाददाता हरदोई

हरदोई — शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र से विधायक एवं उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने बूटामऊ, आसलपुर और बिहगवा गांवों का दौरा कर दिवंगत पार्टी कार्यकर्ताओं के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी। इस दौरान उन्होंने परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा भी दिलाया।

मंत्री रजनी तिवारी ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता उनकी सबसे बड़ी ताकत हैं और उनके सुख-दुख में वह हमेशा उनके साथ खड़ी रहेंगी। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए हर स्तर पर सहयोग का आश्वासन दिया।

अपने सरल स्वभाव और कार्यकर्ताओं के प्रति संवेदनशीलता के लिए जानी जाने वाली रजनी तिवारी चौथी बार विधायक चुनी गई हैं और वर्तमान में उच्च शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी संभाल रही हैं। उनके इस दौरे से क्षेत्र में उनके प्रति लोगों का विश्वास और मजबूत हुआ है।

इस मौके पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे। सभी ने मंत्री के इस संवेदनशील कदम की सराहना करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि रजनी तिवारी के नेतृत्व में क्षेत्र में विकास कार्य हो रहे हैं और आगे भी इसी तरह से जारी रहेंगे।

मंत्री ने कहा कि वह क्षेत्र के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास करती रहेंगी।

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

सोमवार, 06 अप्रैल 2026

आज का सुविचार

जिंदगी में दो तरह के लोगों से हमेशा दूर रहना: एक व्यस्त और दूसरा घमंडी। क्योंकि व्यस्त अपनी मर्जी से बात करेगा और घमंडी अपने मतलब से आपको याद करेगा।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp