Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हरदोई : अवैध तमंचा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Author Image
Written by
आशुतोष मिश्रा

रिपोर्ट: आरेंद्र मिश्रा, जिला संवाददाता हरदोई

हरदोई — अवैध शस्त्रों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शाहाबाद पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया, जिसके पास से एक .315 बोर का तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजेश सिंह पुत्र स्वर्गीय राजपाल, निवासी ग्राम सरदार नगर, थाना शाहाबाद के रूप में हुई है। इस संबंध में थाना शाहाबाद में मुकदमा संख्या 203/26 के तहत धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक हरदोई ने बताया कि अवैध शस्त्र रखने वालों के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है और ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस गिरफ्तारी में उपनिरीक्षक मो. अमजद, कांस्टेबल उमेश कुमार और कांस्टेबल मांगेश प्रजापति की अहम भूमिका रही।

पुलिस का कहना है कि आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत किया जा सके।

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

सोमवार, 06 अप्रैल 2026

आज का सुविचार

जिंदगी में दो तरह के लोगों से हमेशा दूर रहना: एक व्यस्त और दूसरा घमंडी। क्योंकि व्यस्त अपनी मर्जी से बात करेगा और घमंडी अपने मतलब से आपको याद करेगा।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp