Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हरदोई गौशाला बनी गौवंश की कब्रगाह दो गायों की लाशों को नोच रहे कुत्ते हरा चारा गायब

Author Image
Written by
आशुतोष मिश्रा

रिपोर्ट भरखनी ब्लॉक संवाददाता श्याम पाल सिंह

सूखा भूसा निगल रहीं कमजोर गायें, चरनियों में बैठे कंकाल गंदगी के ढेर में तड़प-तड़प कर मर रहे बेजुबान

हरदोई ब्लॉक भरखनी की ग्राम सभा गौशाला में अव्यवस्थाओं ने ‘गौवंश की कब्रगाह’ का रूप ले लिया है। अंदर का नजारा रोंगटे खड़े कर देने वाला है। दो गायों की सड़ी-गली लाशें पड़ी मिलीं। एक शव को आवारा कुत्तों का झुंड नोच-नोच कर खा रहा था। पूरे गौशाला परिसर में गंदगी का साम्राज्य है, मानो महीनों से झाड़ू तक न लगी हो।

गौशाला में हरे चारे का एक तिनका तक नहीं। भूख से बेहाल गायें सूखा भूसा निगलने को मजबूर हैं। जिन चरनियों में चारा होना चाहिए, उनमें हड्डियों के ढांचे बने पशु बैठे मिले। दाना-हरी घास न मिलने से गायें कंकाल बन चुकी हैं।

लोगों ने कहा कि चारे-पानी के अभाव और बदइंतजामी के चलते बेजुबान तड़प-तड़प कर दम तोड़ रहे हैं। गौशाला में हर रोज मौत का तांडव हो रहा है। गौसेवा के नाम पर चल रहे इस ‘कत्लखाने’ को लेकर ग्रामीणों ने प्रशासन से तुरंत कार्रवाई की मांग की है। सवाल यही है कि गौवंश के लिए आई सरकारी रकम आखिर जा कहां रही है

बैठापुर गांव में पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, महिला समेत तीन घायल, थार फूंक डाली, वीडियो वायरल, चार पर केस
आज फोकस में

बैठापुर गांव में पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, महिला समेत तीन घायल, थार फूंक डाली, वीडियो वायरल, चार पर केस

अहमदाबाद सिंधु भवन रोड पर बड़ा हादसा, पकवान चौराहा पर दो टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत में दो घायल – सोला सिविल अस्पताल में भर्ती
आज फोकस में

अहमदाबाद सिंधु भवन रोड पर बड़ा हादसा, पकवान चौराहा पर दो टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत में दो घायल – सोला सिविल अस्पताल में भर्ती

फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर कांवड़ियों का सैलाब, सुरक्षा के लिए गंगा में टिन बैरिकेडिंग
आज फोकस में

फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर कांवड़ियों का सैलाब, सुरक्षा के लिए गंगा में टिन बैरिकेडिंग

हरदोई प्रहलाद नगरी समिति ने जिला कारागार में किया पौधरोपण, “एक पेड़ मां के नाम” के तहत देखभाल का लिया संकल्प
आज फोकस में

हरदोई प्रहलाद नगरी समिति ने जिला कारागार में किया पौधरोपण, “एक पेड़ मां के नाम” के तहत देखभाल का लिया संकल्प

हरदोई संडीला CHC में स्तनपान जागरूकता सप्ताह और मानसिक रोगियों के अधिकारों पर विधिक शिविर आयोजित
आज फोकस में

हरदोई संडीला CHC में स्तनपान जागरूकता सप्ताह और मानसिक रोगियों के अधिकारों पर विधिक शिविर आयोजित

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते
आज फोकस में

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

शनिवार, 03 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

जिंदगी में दो तरह के लोगों से हमेशा दूर रहना: एक व्यस्त और दूसरा घमंडी। क्योंकि व्यस्त अपनी मर्जी से बात करेगा और घमंडी अपने मतलब से आपको याद करेगा।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp