Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सीतापुर गोमती का जलस्तर बढ़ा, कई गांवों में पहुंचा बाढ़ का पानी; विधायक ने बुलेट से किया क्षेत्र का भ्रमण

Author Image
Written by
मनोज मिश्रा

 ब्यूरो चीफ सीतापुर मनोज मिश्रा की रिपोर्ट

सीतापुर। अटरिया थाना क्षेत्र में गोमती नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से आसपास के गांवों में बाढ़ का संकट गहराता जा रहा है। रायपुर देवसिंह, भवनपुर, फतेहपुर, बिरसिंहपुर, नकरहा और भेड़िया समेत कई गांवों के निचले इलाकों में पानी पहुंचने से ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। खेतों में पानी भरने से फसलों के साथ पशुओं के चारे पर भी संकट खड़ा हो गया है।

बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने के लिए सिधौली विधायक मनीष रावत ने बुलेट से प्रभावित क्षेत्र का भ्रमण किया। उन्होंने गांवों में पहुंचकर जलभराव की स्थिति देखी और ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। इस दौरान ग्रामीणों ने सबसे बड़ी समस्या पशुओं के चारे की बताई। ग्रामीणों ने प्रशासन से भूसा, हरा चारा और पशुओं के लिए सुरक्षित स्थान उपलब्ध कराने की मांग की।

विधायक के साथ तहसीलदार सिधौली मोहित कुमार, अटरिया पुलिस प्रशासन, क्षेत्रीय लेखपाल तथा भाजपा मंडल अध्यक्ष अटरिया अमित सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे। इस दौरान प्रभाकर विनय शुक्ला, सानू अवस्थी और आयुष शुक्ला समेत सैकड़ों ग्रामीण भी मौके पर उपस्थित रहे।

गोमती का पानी बढ़ने से निचले इलाकों के खेत प्रभावित हुए हैं। किसानों को फसलों के नुकसान की चिंता सता रही है। वहीं कई स्थानों पर संपर्क मार्गों के आसपास पानी पहुंचने से आवागमन भी प्रभावित होने लगा है। ग्रामीण अपने परिवार के साथ मवेशियों की सुरक्षा को लेकर भी चिंतित हैं।

ग्रामीणों ने प्रशासन से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने, जरूरत पड़ने पर राहत एवं बचाव की व्यवस्था करने तथा पशुपालकों के लिए चारे की पर्याप्त व्यवस्था कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि गोमती का जलस्तर और बढ़ता है तो स्थिति और गंभीर हो सकती है।

प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के मौके पर पहुंचने के बाद ग्रामीणों को राहत एवं आवश्यक मदद की उम्मीद है। फिलहाल प्रभावित गांवों में लोग गोमती नदी के जलस्तर पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

बैठापुर गांव में पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, महिला समेत तीन घायल, थार फूंक डाली, वीडियो वायरल, चार पर केस
आज फोकस में

बैठापुर गांव में पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, महिला समेत तीन घायल, थार फूंक डाली, वीडियो वायरल, चार पर केस

अहमदाबाद सिंधु भवन रोड पर बड़ा हादसा, पकवान चौराहा पर दो टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत में दो घायल – सोला सिविल अस्पताल में भर्ती
आज फोकस में

अहमदाबाद सिंधु भवन रोड पर बड़ा हादसा, पकवान चौराहा पर दो टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत में दो घायल – सोला सिविल अस्पताल में भर्ती

फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर कांवड़ियों का सैलाब, सुरक्षा के लिए गंगा में टिन बैरिकेडिंग
आज फोकस में

फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर कांवड़ियों का सैलाब, सुरक्षा के लिए गंगा में टिन बैरिकेडिंग

हरदोई प्रहलाद नगरी समिति ने जिला कारागार में किया पौधरोपण, “एक पेड़ मां के नाम” के तहत देखभाल का लिया संकल्प
आज फोकस में

हरदोई प्रहलाद नगरी समिति ने जिला कारागार में किया पौधरोपण, “एक पेड़ मां के नाम” के तहत देखभाल का लिया संकल्प

हरदोई संडीला CHC में स्तनपान जागरूकता सप्ताह और मानसिक रोगियों के अधिकारों पर विधिक शिविर आयोजित
आज फोकस में

हरदोई संडीला CHC में स्तनपान जागरूकता सप्ताह और मानसिक रोगियों के अधिकारों पर विधिक शिविर आयोजित

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते
आज फोकस में

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

शनिवार, 03 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

जिंदगी में दो तरह के लोगों से हमेशा दूर रहना: एक व्यस्त और दूसरा घमंडी। क्योंकि व्यस्त अपनी मर्जी से बात करेगा और घमंडी अपने मतलब से आपको याद करेगा।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp