Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सीतापुर जगदीशपुर में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, मेडल व ट्रॉफी देकर बढ़ाया उत्साह

Author Image
Written by
मनोज मिश्रा

 ब्यूरो चीफ सीतापुर मनोज मिश्रा की रिपोर्ट

सीतापुर अटरिया ग्राम पंचायत जयपालपुर के ग्राम जगदीशपुर में ग्राम प्रधान के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों को मेडल एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर विद्यार्थियों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करना और उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना रहा। वक्ताओं ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों में प्रतिभा की कमी नहीं है। आवश्यकता केवल उन्हें प्रोत्साहन और उचित मार्गदर्शन देने की है। ऐसे सम्मान समारोह विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ-साथ अन्य छात्र-छात्राओं को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करते हैं।

इंटरमीडिएट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अर्पित यादव ने 85 प्रतिशत, सीताराम यादव ने 84 प्रतिशत, प्रेम यादव ने 80 प्रतिशत, रोहित मिश्रा यादव ने 72 प्रतिशत तथा रोशनी यादव ने 68 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वहीं हाईस्कूल में देवांश मिश्रा ने 83 प्रतिशत, पूजा रावत ने 71 प्रतिशत, टिंकू यादव, सुमित यादव और सोनू यादव ने 70-70 प्रतिशत तथा विकास यादव ने 67 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सम्मान हासिल किया। इनके अलावा अन्य मेधावी विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के विधानसभा उपाध्यक्ष बी.एल. रावत, कार्यक्रम संचालक एवं AG Discovery Zone कोचिंग सेंटर के संचालक अनुज गुप्ता, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुशील कुमार यादव, दुर्गेश यादव (सपा छात्र सभा, सीतापुर), पिंकी यादव, मनीष मिश्रा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

उपस्थित अतिथियों ने सम्मानित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही विद्यार्थियों से मेहनत, अनुशासन और लगन के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। समारोह में ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों की मौजूदगी से कार्यक्रम उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

बैठापुर गांव में पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, महिला समेत तीन घायल, थार फूंक डाली, वीडियो वायरल, चार पर केस
आज फोकस में

बैठापुर गांव में पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, महिला समेत तीन घायल, थार फूंक डाली, वीडियो वायरल, चार पर केस

अहमदाबाद सिंधु भवन रोड पर बड़ा हादसा, पकवान चौराहा पर दो टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत में दो घायल – सोला सिविल अस्पताल में भर्ती
आज फोकस में

अहमदाबाद सिंधु भवन रोड पर बड़ा हादसा, पकवान चौराहा पर दो टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत में दो घायल – सोला सिविल अस्पताल में भर्ती

फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर कांवड़ियों का सैलाब, सुरक्षा के लिए गंगा में टिन बैरिकेडिंग
आज फोकस में

फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर कांवड़ियों का सैलाब, सुरक्षा के लिए गंगा में टिन बैरिकेडिंग

हरदोई प्रहलाद नगरी समिति ने जिला कारागार में किया पौधरोपण, “एक पेड़ मां के नाम” के तहत देखभाल का लिया संकल्प
आज फोकस में

हरदोई प्रहलाद नगरी समिति ने जिला कारागार में किया पौधरोपण, “एक पेड़ मां के नाम” के तहत देखभाल का लिया संकल्प

हरदोई संडीला CHC में स्तनपान जागरूकता सप्ताह और मानसिक रोगियों के अधिकारों पर विधिक शिविर आयोजित
आज फोकस में

हरदोई संडीला CHC में स्तनपान जागरूकता सप्ताह और मानसिक रोगियों के अधिकारों पर विधिक शिविर आयोजित

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते
आज फोकस में

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

शनिवार, 03 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

जिंदगी में दो तरह के लोगों से हमेशा दूर रहना: एक व्यस्त और दूसरा घमंडी। क्योंकि व्यस्त अपनी मर्जी से बात करेगा और घमंडी अपने मतलब से आपको याद करेगा।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp