रिपोर्ट फर्रुखाबाद जिला संवाददाता आयुष कुमार
9 दिन तक चलेगा यज्ञ, रोज भंडारा; आचार्य किशोर भइया जी करेंगे कथा वाचन
फर्रुखाबाद विकास खण्ड कमालगंज के गांव कुण्डपुरा में रविवार 17 मई 2026 से नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा एवं यज्ञ का शुभारंभ हो गया। पहले दिन निकली भव्य कलश यात्रा में गांव समेत आसपास के सैकड़ों श्रद्धालु उमड़े। महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर मंगल गीत गाए तो युवा और ग्रामीण व्यवस्था संभालते दिखे। पूरे गांव में भक्ति का माहौल रहा।

ग्रामीणों के मुताबिक गांव के प्राचीन मंदिर का निर्माण पूज्य श्री श्री 108 स्वामी प्रेम चेतन महाराज जी के मार्गदर्शन में हुआ था। मंदिर निर्माण में हर ग्रामीण ने तन-मन-धन से सहयोग दिया। अब उसी परिसर में नौ दिन तक कथा और यज्ञ चलेगा। आयोजन समिति ने बताया कि प्रतिदिन कथा, यज्ञ और भंडारे का आयोजन होगा। भंडारे में रोज हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है

आयोजन को सफल बनाने में गांव के युवा आगे रहे। मोहित यादव, शिवम यादव समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने व्यवस्थाओं में अहम भूमिका निभाई। कथा वाचन शास्त्री आचार्य किशोर भइया जी उर्फ प्रांशु शुक्ला जी और अन्य कलाकार करेंगे। इस दौरान भजन-कीर्तन भी होंगे।
ग्रामीणों का कहना है कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से आपसी भाईचारा और सामाजिक एकता बढ़ती है। समिति ने क्षेत्रवासियों से कथा और भंडारे में शामिल होकर पुण्य लाभ कमाने की अपील की है।









