Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कन्नौज श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर मेहन्दी घाट का डीएम व एसपी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

Author Image
Written by
अखंड प्रताप सिंह

कन्नौज श्रावण मास के प्रथम सोमवार के अवसर पर गंगा स्नान के लिए मेहन्दी घाट पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधाओं का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री और पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने मेहन्दी घाट का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, यातायात एवं पार्किंग, भीड़ नियंत्रण, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, चिकित्सा सहायता तथा आपातकालीन व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी व्यवस्थाओं पर लगातार निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पूरे घाट क्षेत्र की ड्रोन कैमरों से निगरानी की जा रही है, जिससे भीड़ की स्थिति पर नजर रखने और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। इसके अलावा घाट पर पर्याप्त संख्या में प्रशिक्षित गोताखोर तैनात किए गए हैं, जो किसी भी आकस्मिक घटना की स्थिति में राहत एवं बचाव कार्य के लिए मुस्तैद हैं।

पुलिस अधीक्षक ने श्रद्धालुओं से संवाद कर गहरे पानी में न जाने, निर्धारित स्नान स्थलों पर ही स्नान करने तथा पुलिस और प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की।

निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी तिर्वा सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे।

जनपद प्रशासन एवं पुलिस ने श्रावण मास के दौरान मेहन्दी घाट पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए व्यापक एवं प्रभावी प्रबंध सुनिश्चित किए हैं।

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते
आज फोकस में

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते

वाराणसी सनी’ बनकर दोस्ती की, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, फिर धर्म परिवर्तन का दबाव और देह व्यापार में धकेला, केस दर्ज
आज फोकस में

वाराणसी सनी’ बनकर दोस्ती की, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, फिर धर्म परिवर्तन का दबाव और देह व्यापार में धकेला, केस दर्ज

CM योगी ने UPITS-2026 की तैयारियों की समीक्षा की, ₹13,500 करोड़ की बिजनेस इंक्वायरी का लक्ष्य
आज फोकस में

CM योगी ने UPITS-2026 की तैयारियों की समीक्षा की, ₹13,500 करोड़ की बिजनेस इंक्वायरी का लक्ष्य

CM योगी की अध्यक्षता में मण्डी परिषद की बैठक, 2026-27 के लिए ₹3025.49 करोड़ का बजट मंजूर
आज फोकस में

CM योगी की अध्यक्षता में मण्डी परिषद की बैठक, 2026-27 के लिए ₹3025.49 करोड़ का बजट मंजूर

हरदोई आश्वासन नहीं अधिकार चाहिए हरपालपुर के कोटेदारों का लखनऊ में हल्ला बोल
आज फोकस में

हरदोई आश्वासन नहीं अधिकार चाहिए हरपालपुर के कोटेदारों का लखनऊ में हल्ला बोल

लखनऊ लोक कल्याण और सुशासन की प्रतिबद्धता जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं आमजन की समस्याएं
आज फोकस में

लखनऊ लोक कल्याण और सुशासन की प्रतिबद्धता जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं आमजन की समस्याएं

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

मंगलवार, 04 अगस्त 2026

आज का सुविचार

जिंदगी में दो तरह के लोगों से हमेशा दूर रहना: एक व्यस्त और दूसरा घमंडी। क्योंकि व्यस्त अपनी मर्जी से बात करेगा और घमंडी अपने मतलब से आपको याद करेगा।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp