Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

फर्रुखाबाद ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत, गांव में शोक

Author Image
Written by
आशुतोष मिश्रा

 रिपोर्ट फर्रुखाबाद जिला संवाददाता आयुष कुमार

फर्रुखाबाद कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव खुदागंज में सोमवार तड़के हुए एक दर्दनाक हादसे में 30 वर्षीय महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद से पूरे गांव में शोक का माहौल है।

जानकारी के अनुसार सुबह करीब 4:58 बजे खुदागंज रेलवे स्टेशन से गुजर रही ट्रेन संख्या 14152 की चपेट में ग्राम खुदागंज निवासी सुरजीता पत्नी हरिओम आ गईं। हादसा इतना भीषण था कि महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। शव देखकर परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सूचना पर पहुंची कमालगंज पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में ट्रेन की चपेट में आने से मृत्यु की पुष्टि हुई है। यह हादसा था या इसके पीछे कोई और कारण, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

घटना के बाद काफी देर तक रेलवे ट्रैक के आसपास लोगों की भीड़ जमा रही। पुलिस ने लोगों को हटाकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कराई।इस हादसे से मृतका के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

बैठापुर गांव में पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, महिला समेत तीन घायल, थार फूंक डाली, वीडियो वायरल, चार पर केस
आज फोकस में

बैठापुर गांव में पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, महिला समेत तीन घायल, थार फूंक डाली, वीडियो वायरल, चार पर केस

अहमदाबाद सिंधु भवन रोड पर बड़ा हादसा, पकवान चौराहा पर दो टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत में दो घायल – सोला सिविल अस्पताल में भर्ती
आज फोकस में

अहमदाबाद सिंधु भवन रोड पर बड़ा हादसा, पकवान चौराहा पर दो टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत में दो घायल – सोला सिविल अस्पताल में भर्ती

फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर कांवड़ियों का सैलाब, सुरक्षा के लिए गंगा में टिन बैरिकेडिंग
आज फोकस में

फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर कांवड़ियों का सैलाब, सुरक्षा के लिए गंगा में टिन बैरिकेडिंग

हरदोई प्रहलाद नगरी समिति ने जिला कारागार में किया पौधरोपण, “एक पेड़ मां के नाम” के तहत देखभाल का लिया संकल्प
आज फोकस में

हरदोई प्रहलाद नगरी समिति ने जिला कारागार में किया पौधरोपण, “एक पेड़ मां के नाम” के तहत देखभाल का लिया संकल्प

हरदोई संडीला CHC में स्तनपान जागरूकता सप्ताह और मानसिक रोगियों के अधिकारों पर विधिक शिविर आयोजित
आज फोकस में

हरदोई संडीला CHC में स्तनपान जागरूकता सप्ताह और मानसिक रोगियों के अधिकारों पर विधिक शिविर आयोजित

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते
आज फोकस में

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

शनिवार, 03 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

जिंदगी में दो तरह के लोगों से हमेशा दूर रहना: एक व्यस्त और दूसरा घमंडी। क्योंकि व्यस्त अपनी मर्जी से बात करेगा और घमंडी अपने मतलब से आपको याद करेगा।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp