Written by
रामबहार
फर्रुखाबाद जनपद के कमालगंज ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत न्याय पंचायत गदनपुर तुर्रा की ग्राम पंचायत जरारी में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट को प्रशासन द्वारा अनुमति मिलने के बाद एक बार फिर से शुरू कर दिया गया।
बताते चलें कि पिछले दो-तीन दिनों से प्रशासनिक कारणों के चलते टूर्नामेंट को बंद करवा दिया गया था। अब प्रशासन से परमिशन मिलने के बाद मैचों का आयोजन दोबारा प्रारंभ हो गया है।

टूर्नामेंट का पहला मुकाबला अजलपुर और इस्माइलपुर टीमों के बीच खेला गया। मैच शुरू होते ही क्षेत्र के क्रिकेट प्रेमियों और ग्रामीणों में उत्साह देखने को मिला। मैदान पर बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
आयोजकों ने बताया कि अब प्रशासन की अनुमति मिलने के बाद टूर्नामेंट शांतिपूर्ण तरीके से जारी रहेगा तथा सुरक्षा व्यवस्था का भी विशेष ध्यान रखा जाएगा









