Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

फर्रुखाबाद श्रीमद्भागवत कथा के पांचमें दिन पहुंचे पूर्व सपा मंत्री नरेंद्र सिंह यादव, हुआ भव्य स्वागत

Author Image
Written by
रामबहार

रिपोर्ट फर्रुखाबाद जिला संवाददाता आयुष कुमार

फर्रुखाबाद कमालगंज विकास खण्ड के गांव कुण्डपुरा में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के पांचमें दिन शुक्रवार 22 मई 2026 को धार्मिक आयोजन में भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। कथा स्थल पर भक्तिमय वातावरण के बीच पूर्व सपा मंत्री नरेंद्र सिंह यादव के पुत्र सचिन यादव पहुंचे, जहां उनका ग्रामीणों एवं आयोजकों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। यादव बीज भंडार की ओर से अजीत यादव ने माला पहनाकर एवं सम्मान स्वरूप स्वागत किया। इस अवसर पर गांव एवं आसपास क्षेत्र के लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली।

गांव कुण्डपुरा में 17 मई 2026 से प्रारंभ हुई श्रीमद्भागवत कथा लगातार श्रद्धा एवं उत्साह के साथ चल रही है। कथा के पांचमें दिन श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से कथा श्रवण किया तथा यज्ञ में आहुतियां दीं। आयोजकों के अनुसार यह धार्मिक आयोजन पूरे 9 दिनों तक चलेगा, जिसमें प्रतिदिन कथा, यज्ञ एवं भंडारे का आयोजन किया जाएगा। क्षेत्र के अनेक गांवों से लोग बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं।

इस आयोजन में गांव के लोगों का विशेष सहयोग देखने को मिल रहा है। मंदिर निर्माण कराने वाले श्री श्री 108 स्वामी प्रेम चेतन महाराज जी का योगदान ग्रामीणों ने सराहा। ग्रामीणों ने बताया कि मंदिर निर्माण से गांव में धार्मिक वातावरण मजबूत हुआ है और अब लगातार धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कथा आयोजन को सफल बनाने में कार्यकर्ता मोहित यादव एवं शिवम यादव का भी विशेष सहयोग रहा, जिनकी मेहनत से कार्यक्रम सुव्यवस्थित ढंग से संचालित हो रहा है।

भागवत कथा का वाचन भागवत आचार्य स्वामी अमर चेतन्य जी महाराज (काशी वाले) द्वारा किया जा रहा है, जबकि यज्ञाचार्य किशोर भईया जी एवं उपयज्ञाचार्य प्रांशु शुक्ला जी द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ संपन्न कराया जा रहा है। इसके अतिरिक्त अजय जी, तरुण जी एवं अन्य कलाकारों द्वारा भजन एवं धार्मिक प्रस्तुतियां दी जा रही हैं, जिससे श्रद्धालु भावविभोर हो रहे हैं।

कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं ने कथा एवं यज्ञ को गांव के लिए सौभाग्य बताया तथा कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में भाईचारा एवं धार्मिक आस्था मजबूत होती है। आयोजन समिति ने सभी क्षेत्रवासियों से कथा एवं भंडारे में पहुंचकर धर्म लाभ लेने की अपील की है।

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते
आज फोकस में

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते

वाराणसी सनी’ बनकर दोस्ती की, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, फिर धर्म परिवर्तन का दबाव और देह व्यापार में धकेला, केस दर्ज
आज फोकस में

वाराणसी सनी’ बनकर दोस्ती की, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, फिर धर्म परिवर्तन का दबाव और देह व्यापार में धकेला, केस दर्ज

CM योगी ने UPITS-2026 की तैयारियों की समीक्षा की, ₹13,500 करोड़ की बिजनेस इंक्वायरी का लक्ष्य
आज फोकस में

CM योगी ने UPITS-2026 की तैयारियों की समीक्षा की, ₹13,500 करोड़ की बिजनेस इंक्वायरी का लक्ष्य

CM योगी की अध्यक्षता में मण्डी परिषद की बैठक, 2026-27 के लिए ₹3025.49 करोड़ का बजट मंजूर
आज फोकस में

CM योगी की अध्यक्षता में मण्डी परिषद की बैठक, 2026-27 के लिए ₹3025.49 करोड़ का बजट मंजूर

हरदोई आश्वासन नहीं अधिकार चाहिए हरपालपुर के कोटेदारों का लखनऊ में हल्ला बोल
आज फोकस में

हरदोई आश्वासन नहीं अधिकार चाहिए हरपालपुर के कोटेदारों का लखनऊ में हल्ला बोल

लखनऊ लोक कल्याण और सुशासन की प्रतिबद्धता जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं आमजन की समस्याएं
आज फोकस में

लखनऊ लोक कल्याण और सुशासन की प्रतिबद्धता जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं आमजन की समस्याएं

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

मंगलवार, 04 अगस्त 2026

आज का सुविचार

जिंदगी में दो तरह के लोगों से हमेशा दूर रहना: एक व्यस्त और दूसरा घमंडी। क्योंकि व्यस्त अपनी मर्जी से बात करेगा और घमंडी अपने मतलब से आपको याद करेगा।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp