Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

फर्रुखाबाद कृष्णा होटल पर खाने को लेकर विवाद, पांच युवकों पर लगा बेरहमी से पिटाई का आरोप

Author Image
Written by
रामबहार

फर्रुखाबाद जिला संवाददाता आयुष कुमार की रिपोर्ट

फर्रुखाबाद जनपद के कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव पट्टी कतरौली के पास स्थित कृष्णा होटल पर खाने को लेकर हुए विवाद में होटल मालिक एवं कर्मचारियों पर पांच युवकों के साथ बेरहमी से मारपीट करने का आरोप लगा है। घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ितों ने पुलिस पर भी सुनवाई न करने का आरोप लगाया है।

जानकारी के अनुसार गांव के कुछ युवक कृष्णा होटल पर खाना खाने पहुंचे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर होटल मालिक जिप्पी ठाकुर एवं उनके कर्मचारियों से कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर होटल मालिक और कर्मचारियों ने लाठी-डंडों से युवकों पर हमला कर दिया। मारपीट में पांच युवक घायल हो गए, जिनमें सोनू नामक युवक को गंभीर चोटें आई हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग एकत्र हो गए।

घायल सोनू ने बताया कि होटल मालिक और कर्मचारियों ने उसे बेरहमी से पीटा, जिससे उसके शरीर पर कई गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित पक्ष का कहना है कि घटना की सूचना तुरंत खुदागंज चौकी पुलिस को दी गई थी, लेकिन वहां कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद कमालगंज थाने में भी शिकायत की गई, फिर भी अब तक आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

पीड़ितों का आरोप है कि पुलिस ने उनका मेडिकल परीक्षण तक नहीं कराया, जिससे उन्हें न्याय मिलने में परेशानी हो रही है। घटना को लेकर पीड़ित परिवारों में रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

वहीं क्षेत्र में इस घटना को लेकर चर्चा का माहौल बना हुआ है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते पुलिस कार्रवाई करती तो पीड़ितों को राहत मिल सकती थी। ग्रामीणों ने अधिकारियों से मामले को गंभीरता से लेते हुए घायल युवकों का मेडिकल कराकर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

फिलहाल पुलिस की ओर से मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते
आज फोकस में

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते

वाराणसी सनी’ बनकर दोस्ती की, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, फिर धर्म परिवर्तन का दबाव और देह व्यापार में धकेला, केस दर्ज
आज फोकस में

वाराणसी सनी’ बनकर दोस्ती की, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, फिर धर्म परिवर्तन का दबाव और देह व्यापार में धकेला, केस दर्ज

CM योगी ने UPITS-2026 की तैयारियों की समीक्षा की, ₹13,500 करोड़ की बिजनेस इंक्वायरी का लक्ष्य
आज फोकस में

CM योगी ने UPITS-2026 की तैयारियों की समीक्षा की, ₹13,500 करोड़ की बिजनेस इंक्वायरी का लक्ष्य

CM योगी की अध्यक्षता में मण्डी परिषद की बैठक, 2026-27 के लिए ₹3025.49 करोड़ का बजट मंजूर
आज फोकस में

CM योगी की अध्यक्षता में मण्डी परिषद की बैठक, 2026-27 के लिए ₹3025.49 करोड़ का बजट मंजूर

हरदोई आश्वासन नहीं अधिकार चाहिए हरपालपुर के कोटेदारों का लखनऊ में हल्ला बोल
आज फोकस में

हरदोई आश्वासन नहीं अधिकार चाहिए हरपालपुर के कोटेदारों का लखनऊ में हल्ला बोल

लखनऊ लोक कल्याण और सुशासन की प्रतिबद्धता जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं आमजन की समस्याएं
आज फोकस में

लखनऊ लोक कल्याण और सुशासन की प्रतिबद्धता जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं आमजन की समस्याएं

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

मंगलवार, 04 अगस्त 2026

आज का सुविचार

जिंदगी में दो तरह के लोगों से हमेशा दूर रहना: एक व्यस्त और दूसरा घमंडी। क्योंकि व्यस्त अपनी मर्जी से बात करेगा और घमंडी अपने मतलब से आपको याद करेगा।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp