Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

फर्रुखाबाद कुण्डपुरा में नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का समापन, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

Author Image
Written by
रामबहार

फर्रुखाबाद जिला संवाददाता आयुष कुमार की रिपोर्ट

 

फर्रुखाबाद कमालगंज विकास खण्ड के गांव कुण्डपुरा में 17 मई 2026 से प्रारंभ हुई नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा एवं ज्ञान यज्ञ का रविवार को विधि-विधान के साथ समापन हो गया। कथा के अंतिम दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। पूरे गांव एवं क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया, जिससे धार्मिक आयोजन भव्य रूप से सम्पन्न हुआ।

कथा के अंतिम दिवस कांग्रेस पार्टी की नेत्री अर्चना राठौर कार्यक्रम में पहुंचीं और धार्मिक आयोजन में सहभागिता निभाई। उनके आगमन पर अजीत यादव द्वारा यादव बीज भंडार की ओर से स्वागत किया गया। इस अवसर पर विमल यादव ने भी कथा आयोजन में अपना सहयोग प्रदान किया।

श्रीमद्भागवत कथा के दौरान प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा श्रवण के लिए पहुंचे। गांव के लोगों ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आयोजन स्थल पर श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना रहा। कथा के साथ-साथ नौ दिनों तक यज्ञ एवं विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

यह धार्मिक आयोजन यहां के श्री श्री 108 स्वामी प्रेम चेतन महाराज जी के सानिध्य में सम्पन्न हुआ। बताया गया कि मंदिर निर्माण कार्य में भी पूरे गांव का विशेष सहयोग रहा है। आयोजन को सफल बनाने में मोहित यादव, शिवम यादव, नितिन यादव पुत्र सुगम सिंह निवासी कुण्डपुरा सहित अन्य युवाओं ने विशेष योगदान दिया।

भागवत कथा का वाचन भागवत आचार्य स्वामी अमर चेतन्य जी महाराज (काशी वाले) द्वारा किया गया। वहीं यज्ञाचार्य किशोर भइया जी, उपयोग्याचार्य प्रांशु शुक्ला जी, अजय जी, तरुण जी एवं अन्य कलाकारों ने धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता निभाई।

कथा समापन के अवसर पर श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर क्षेत्र में सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की। पूरे आयोजन के दौरान गांव में धार्मिक और आध्यात्मिक वातावरण बना रहा। आयोजन समिति ने सभी सहयोगियों एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।

आज का राशिफल

वोट करें

T20 इंटरनेशनल से रोहित शर्मा के संन्यास के बाद T20 वर्ल्ड कप की कप्तानी किसे सौंपी गई?

Advertisement Box

शुक्रवार, 05 जून 2026

आज का सुविचार

जिंदगी में दो तरह के लोगों से हमेशा दूर रहना: एक व्यस्त और दूसरा घमंडी। क्योंकि व्यस्त अपनी मर्जी से बात करेगा और घमंडी अपने मतलब से आपको याद करेगा।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp