Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

फर्रुखाबाद गंगा नहाने गए दो दोस्त डूबे, एक की दर्दनाक मौत; 5 घंटे की मशक्कत के बाद मिला शव

Author Image
Written by
रामबहार

फर्रुखाबाद के कंपिल थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सोमवार सुबह गंगा स्नान करने गए दो दोस्त गहरे पानी और तेज बहाव की चपेट में आ गए। मौके पर मौजूद लोगों और स्टीमर कर्मचारियों की मदद से एक युवक को सुरक्षित बचा लिया गया, लेकिन 20 वर्षीय अनुपम शाक्य की डूबने से मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार ग्राम नुनेरा (हाल निवासी राईपुर चिनघटपुर) निवासी धर्मवीर का इकलौता बड़ा पुत्र अनुपम शाक्य अपने दोस्तों जितेंद्र और पवन के साथ बदायूं सीमा स्थित अटैना घाट पर गंगा स्नान करने गया था। स्नान के दौरान अनुपम गहरे पानी में चला गया। उसे बचाने के लिए दोस्त जितेंद्र ने छलांग लगाई, लेकिन वह भी बहाव में फंस गया।

स्थानीय लोगों और स्टीमर कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए जितेंद्र को बचा लिया, जबकि अनुपम लापता हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और गोताखोरों ने करीब 5 घंटे के सर्च ऑपरेशन के बाद गोताखोर कल्लू की मदद से शव बरामद किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

अनुपम की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। मां सीमा और पिता धर्मवीर का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते
आज फोकस में

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते

वाराणसी सनी’ बनकर दोस्ती की, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, फिर धर्म परिवर्तन का दबाव और देह व्यापार में धकेला, केस दर्ज
आज फोकस में

वाराणसी सनी’ बनकर दोस्ती की, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, फिर धर्म परिवर्तन का दबाव और देह व्यापार में धकेला, केस दर्ज

CM योगी ने UPITS-2026 की तैयारियों की समीक्षा की, ₹13,500 करोड़ की बिजनेस इंक्वायरी का लक्ष्य
आज फोकस में

CM योगी ने UPITS-2026 की तैयारियों की समीक्षा की, ₹13,500 करोड़ की बिजनेस इंक्वायरी का लक्ष्य

CM योगी की अध्यक्षता में मण्डी परिषद की बैठक, 2026-27 के लिए ₹3025.49 करोड़ का बजट मंजूर
आज फोकस में

CM योगी की अध्यक्षता में मण्डी परिषद की बैठक, 2026-27 के लिए ₹3025.49 करोड़ का बजट मंजूर

हरदोई आश्वासन नहीं अधिकार चाहिए हरपालपुर के कोटेदारों का लखनऊ में हल्ला बोल
आज फोकस में

हरदोई आश्वासन नहीं अधिकार चाहिए हरपालपुर के कोटेदारों का लखनऊ में हल्ला बोल

लखनऊ लोक कल्याण और सुशासन की प्रतिबद्धता जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं आमजन की समस्याएं
आज फोकस में

लखनऊ लोक कल्याण और सुशासन की प्रतिबद्धता जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं आमजन की समस्याएं

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

मंगलवार, 04 अगस्त 2026

आज का सुविचार

जिंदगी में दो तरह के लोगों से हमेशा दूर रहना: एक व्यस्त और दूसरा घमंडी। क्योंकि व्यस्त अपनी मर्जी से बात करेगा और घमंडी अपने मतलब से आपको याद करेगा।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp