Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सीतापुर (मछरेहटा) : बकरीद पर्व को लेकर मछरेहटा पुलिस का फ्लैग मार्च, प्रशासन पूरी तरह अलर्ट

Author Image
Written by
आशुतोष मिश्रा

सीतापुर जनपद के थाना मछरेहटा क्षेत्र में आगामी ईद-उल-अज़हा (बकरीद) पर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से थानााध्यक्ष प्रभात गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा कस्बे में पैदल फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क एवं अलर्ट मोड में दिखाई दिया।

पुलिस टीम ने कस्बे के मुख्य मार्गों, बाजारों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान पुलिसकर्मी दंगा नियंत्रण उपकरणों से लैस नजर आए। जवानों ने सुरक्षा हेलमेट, बुलेट रेसिस्टेंट एवं बॉडी प्रोटेक्टर जैकेट पहन रखी थी, और उनके हाथों में सुरक्षा शील्ड एवं अन्य आवश्यक उपकरण मौजूद थे।

फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से शांति एवं आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की। साथ ही त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने तथा संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की बात कही।

पुलिस प्रशासन ने फ्लैग मार्च के माध्यम से स्पष्ट संदेश दिया कि बकरीद पर्व के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। किसी भी प्रकार की अव्यवस्था फैलाने या माहौल खराब करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

थानााध्यक्ष प्रभात गुप्ता ने बताया कि बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराना पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए क्षेत्र में लगातार गश्त एवं निगरानी की जा रही है, ताकि आमजन सुरक्षित वातावरण में त्योहार मना सकें।

बैठापुर गांव में पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, महिला समेत तीन घायल, थार फूंक डाली, वीडियो वायरल, चार पर केस
आज फोकस में

बैठापुर गांव में पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, महिला समेत तीन घायल, थार फूंक डाली, वीडियो वायरल, चार पर केस

अहमदाबाद सिंधु भवन रोड पर बड़ा हादसा, पकवान चौराहा पर दो टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत में दो घायल – सोला सिविल अस्पताल में भर्ती
आज फोकस में

अहमदाबाद सिंधु भवन रोड पर बड़ा हादसा, पकवान चौराहा पर दो टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत में दो घायल – सोला सिविल अस्पताल में भर्ती

फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर कांवड़ियों का सैलाब, सुरक्षा के लिए गंगा में टिन बैरिकेडिंग
आज फोकस में

फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर कांवड़ियों का सैलाब, सुरक्षा के लिए गंगा में टिन बैरिकेडिंग

हरदोई प्रहलाद नगरी समिति ने जिला कारागार में किया पौधरोपण, “एक पेड़ मां के नाम” के तहत देखभाल का लिया संकल्प
आज फोकस में

हरदोई प्रहलाद नगरी समिति ने जिला कारागार में किया पौधरोपण, “एक पेड़ मां के नाम” के तहत देखभाल का लिया संकल्प

हरदोई संडीला CHC में स्तनपान जागरूकता सप्ताह और मानसिक रोगियों के अधिकारों पर विधिक शिविर आयोजित
आज फोकस में

हरदोई संडीला CHC में स्तनपान जागरूकता सप्ताह और मानसिक रोगियों के अधिकारों पर विधिक शिविर आयोजित

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते
आज फोकस में

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

सोमवार, 14 सितंबर 2026

आज का सुविचार

शिक्षा की जड़ें भले ही कड़वी हों, पर उसका फल हमेशा मीठा होता है। हर दिन कुछ नया सीखने की आदत आपको सफलता की उन ऊंचाइयों तक ले जाएगी जिसका आपने सपना देखा है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp