Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सीतापुर : मछरेहटा पुलिस को बड़ी सफलता, अलग-अलग मामलों के 9 वारंटी गिरफ्तार

Author Image
Written by
आशुतोष मिश्रा

मछरेहटा, सीतापुर। पुलिस अधीक्षक सीतापुर अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर जनपद में वारंटी एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत मछरेहटा पुलिस को सफलता मिली। अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी दुर्गेश कुमार सिंह के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी मिश्रिख विशाल कुमार गुप्ता के नेतृत्व में थाना मछरेहटा पुलिस टीम ने 12 सितंबर 2026 को अलग-अलग मामलों में वांछित चल रहे 9 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में नीरज कुमार पुत्र रमेश चन्द्र अवस्थी, धीरज कुमार पुत्र रमेश चन्द्र अवस्थी तथा उमेश कुमार पुत्र शत्रोहनलाल अवस्थी, निवासी ग्राम नत्थापुर, थाना मछरेहटा, सीतापुर शामिल हैं।

इसके अलावा सरजू पुत्र त्रिमोहन, सेवक राम पुत्र त्रिमोहन तथा सुभाष पुत्र त्रिमोहन, निवासी ग्राम भिटौरा, थाना मछरेहटा, सीतापुर को भी गिरफ्तार किया गया।

वहीं रामकिशोर पुत्र बदलू तथा बदलू पुत्र खुशाल, निवासी ग्राम गोसाइनपुरवा, थाना मछरेहटा, सीतापुर और प्रेम पुत्र चौधरीलाल, निवासी ग्राम बेहड़ा खालसा, थाना मछरेहटा, सीतापुर को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया।

पुलिस के मुताबिक सभी गिरफ्तार अभियुक्त न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर वांछित चल रहे थे। गिरफ्तारी के बाद सभी के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें संबंधित न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तारी अभियान में थाना मछरेहटा के थानाध्यक्ष रजनीश कुमार वर्मा, उपनिरीक्षक इरशाद अहमद, हेड कांस्टेबल मो. आरिफ, कांस्टेबल बृजेश यादव, राहुल कुमार, शिवकण्ठ, सतीश कुमार, चमनबाबू शर्मा, सौरभ चौरसिया, अशोक कुमार तथा विकास शामिल रहे।

बैठापुर गांव में पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, महिला समेत तीन घायल, थार फूंक डाली, वीडियो वायरल, चार पर केस
आज फोकस में

बैठापुर गांव में पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, महिला समेत तीन घायल, थार फूंक डाली, वीडियो वायरल, चार पर केस

अहमदाबाद सिंधु भवन रोड पर बड़ा हादसा, पकवान चौराहा पर दो टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत में दो घायल – सोला सिविल अस्पताल में भर्ती
आज फोकस में

अहमदाबाद सिंधु भवन रोड पर बड़ा हादसा, पकवान चौराहा पर दो टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत में दो घायल – सोला सिविल अस्पताल में भर्ती

फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर कांवड़ियों का सैलाब, सुरक्षा के लिए गंगा में टिन बैरिकेडिंग
आज फोकस में

फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर कांवड़ियों का सैलाब, सुरक्षा के लिए गंगा में टिन बैरिकेडिंग

हरदोई प्रहलाद नगरी समिति ने जिला कारागार में किया पौधरोपण, “एक पेड़ मां के नाम” के तहत देखभाल का लिया संकल्प
आज फोकस में

हरदोई प्रहलाद नगरी समिति ने जिला कारागार में किया पौधरोपण, “एक पेड़ मां के नाम” के तहत देखभाल का लिया संकल्प

हरदोई संडीला CHC में स्तनपान जागरूकता सप्ताह और मानसिक रोगियों के अधिकारों पर विधिक शिविर आयोजित
आज फोकस में

हरदोई संडीला CHC में स्तनपान जागरूकता सप्ताह और मानसिक रोगियों के अधिकारों पर विधिक शिविर आयोजित

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते
आज फोकस में

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

रविवार, 13 सितंबर 2026

आज का सुविचार

जिंदगी में दो तरह के लोगों से हमेशा दूर रहना: एक व्यस्त और दूसरा घमंडी। क्योंकि व्यस्त अपनी मर्जी से बात करेगा और घमंडी अपने मतलब से आपको याद करेगा।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp