Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

फर्रुखाबाद ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे: 80% भूमि पर बैनामे पूरे, बाकी पर अधिग्रहण की तैयारी

Author Image
Written by
रामबहार

 फर्रुखाबाद में प्रस्तावित प्रवेश नियंत्रित ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण का काम अंतिम चरण में पहुंच गया है। उपजिलाधिकारी सदर, फर्रुखाबाद द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार परियोजना में 80 प्रतिशत से अधिक प्रगति हो चुकी है।

यूपीडा के पक्ष में भूमि के बैनामे 31 मई 2026 तक किसानों की सहमति से कराए जाने हैं। किसानों की सुविधा के लिए बैनामा पंजीकरण हेतु तीन केंद्र बनाए गए हैं: तहसील सदर, नगर पंचायत कार्यालय खिमसेपुर और पंचायत घर सिरौली। प्रशासन ने अपील की है कि अवशेष कृषक सहमति के आधार पर विक्रय पत्र निष्पादित करा सकते हैं।

तहसील सदर के जिन गांवों से एक्सप्रेसवे गुजरना है, वहां तेजी से काम हुआ है।

1. *ग्राम कटरी भीमपुर*: यहां 100% भूमि के बैनामे किसानों की आपसी सहमति से पूरे हो चुके हैं।

2. *ग्राम आमिलपुर, आवाजपुर, बरौन, गंगोली व कटरी कंचनपुर*: इन पांच गांवों में 80% से अधिक भूमि के बैनामे उत्साहपूर्वक संपादित किए जा चुके हैं।

पूरे जनपद में परियोजना से प्रभावित कुल भूमि का लगभग 55 प्रतिशत हिस्सा सहमति के आधार पर निपट चुका है। इसके अलावा लगभग 25 प्रतिशत किसानों ने सहमति पत्र एवं कागजात भी उपलब्ध करा दिए हैं। इस तरह परियोजना 80 प्रतिशत तक पहुंच गई है।

विज्ञप्ति के अनुसार, कुछ किसानों ने सर्किल रेट का 4 गुना (ग्रामीण क्षेत्र) और 2 गुना (नगरीय क्षेत्र) के आधार पर बैनामा करने हेतु सहमति नहीं दी है। इन्हीं जमीनों के कारण परियोजना अटकी हुई है।

प्रशासन ने साफ किया है कि जिन किसानों ने अब तक सहमति नहीं दी है, उनकी जमीनों के लिए “भूमि अर्जन, पुनर्वास एवं पुनर्व्यवस्थापन में उचित प्रतिकर और पारदर्शिता का अधिकार अधिनियम 2013 के अंतर्गत अधिग्रहण की कार्रवाई प्रस्तावित की जा रही है। इसका उद्देश्य परियोजना का कार्य समय से पूरा कराना है।

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते
आज फोकस में

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते

वाराणसी सनी’ बनकर दोस्ती की, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, फिर धर्म परिवर्तन का दबाव और देह व्यापार में धकेला, केस दर्ज
आज फोकस में

वाराणसी सनी’ बनकर दोस्ती की, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, फिर धर्म परिवर्तन का दबाव और देह व्यापार में धकेला, केस दर्ज

CM योगी ने UPITS-2026 की तैयारियों की समीक्षा की, ₹13,500 करोड़ की बिजनेस इंक्वायरी का लक्ष्य
आज फोकस में

CM योगी ने UPITS-2026 की तैयारियों की समीक्षा की, ₹13,500 करोड़ की बिजनेस इंक्वायरी का लक्ष्य

CM योगी की अध्यक्षता में मण्डी परिषद की बैठक, 2026-27 के लिए ₹3025.49 करोड़ का बजट मंजूर
आज फोकस में

CM योगी की अध्यक्षता में मण्डी परिषद की बैठक, 2026-27 के लिए ₹3025.49 करोड़ का बजट मंजूर

हरदोई आश्वासन नहीं अधिकार चाहिए हरपालपुर के कोटेदारों का लखनऊ में हल्ला बोल
आज फोकस में

हरदोई आश्वासन नहीं अधिकार चाहिए हरपालपुर के कोटेदारों का लखनऊ में हल्ला बोल

लखनऊ लोक कल्याण और सुशासन की प्रतिबद्धता जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं आमजन की समस्याएं
आज फोकस में

लखनऊ लोक कल्याण और सुशासन की प्रतिबद्धता जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं आमजन की समस्याएं

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

मंगलवार, 04 अगस्त 2026

आज का सुविचार

जिंदगी में दो तरह के लोगों से हमेशा दूर रहना: एक व्यस्त और दूसरा घमंडी। क्योंकि व्यस्त अपनी मर्जी से बात करेगा और घमंडी अपने मतलब से आपको याद करेगा।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp