Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

फर्रुखाबाद अग्निकांड मजदूर के घर शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 20 बोरी गेहूं-घरेलू सामान जला

Author Image
Written by
रामबहार

गढ़िया गांव में आधी रात मचा हड़कंप, ग्रामीणों ने पानी डालकर बुझाई आग

फर्रुखाबाद कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव गढ़िया में शनिवार-रविवार की रात एक मजदूर का घर आग की भेंट चढ़ गया। ग्राम पंचायत दरौरा के मजरा गढ़िया निवासी रामविलास पुत्र खुन्नूलाल के घर में रात करीब 12:45 बजे बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई।

रामविलास व उनकी पत्नी धोनी देवी के अनुसार, उन्होंने हाल ही में गेहूं खरीदकर बखारी में रखा था। रात में बिजली आपूर्ति बहाल होने के करीब डेढ़ घंटे बाद अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ। निकली चिंगारी से बखारी में रखा गेहूं धधक उठा। कुछ ही पलों में आग ने पूरे घर को घेर लिया। 18 से 20 बोरी गेहूं जलकर खाक हो गया। आग बुझाते समय जो गेहूं भीगा, वह भी खाने लायक नहीं बचा। घर में रखे बर्तन, कपड़े व अन्य सामान भी जल गए।

आसमान छूती लपटें देखकर मोहल्ले के लोग शोर मचाते हुए मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने बिना देर किए बाल्टियों से पानी डालना शुरू कर दिया। लगभग 45 मिनट तक चले प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया। समय रहते आग बुझने से आसपास के घर बच गए।

रामविलास मजदूरी कर परिवार का पेट पालते हैं। उन्होंने बताया कि पूरे साल की कमाई से गेहूं खरीदा था। आग लगने से अनाज के साथ रोजी-रोटी का सहारा भी छिन गया। परिवार के सामने भुखमरी का संकट खड़ा हो गया है।

घटना की सूचना पर ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को तत्काल मुआवजा, राशन व टिनशेड उपलब्ध कराने की मांग की है। राजस्व टीम नुकसान का आंकलन कर रही है।

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते
आज फोकस में

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते

वाराणसी सनी’ बनकर दोस्ती की, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, फिर धर्म परिवर्तन का दबाव और देह व्यापार में धकेला, केस दर्ज
आज फोकस में

वाराणसी सनी’ बनकर दोस्ती की, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, फिर धर्म परिवर्तन का दबाव और देह व्यापार में धकेला, केस दर्ज

CM योगी ने UPITS-2026 की तैयारियों की समीक्षा की, ₹13,500 करोड़ की बिजनेस इंक्वायरी का लक्ष्य
आज फोकस में

CM योगी ने UPITS-2026 की तैयारियों की समीक्षा की, ₹13,500 करोड़ की बिजनेस इंक्वायरी का लक्ष्य

CM योगी की अध्यक्षता में मण्डी परिषद की बैठक, 2026-27 के लिए ₹3025.49 करोड़ का बजट मंजूर
आज फोकस में

CM योगी की अध्यक्षता में मण्डी परिषद की बैठक, 2026-27 के लिए ₹3025.49 करोड़ का बजट मंजूर

हरदोई आश्वासन नहीं अधिकार चाहिए हरपालपुर के कोटेदारों का लखनऊ में हल्ला बोल
आज फोकस में

हरदोई आश्वासन नहीं अधिकार चाहिए हरपालपुर के कोटेदारों का लखनऊ में हल्ला बोल

लखनऊ लोक कल्याण और सुशासन की प्रतिबद्धता जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं आमजन की समस्याएं
आज फोकस में

लखनऊ लोक कल्याण और सुशासन की प्रतिबद्धता जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं आमजन की समस्याएं

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

मंगलवार, 04 अगस्त 2026

आज का सुविचार

जिंदगी में दो तरह के लोगों से हमेशा दूर रहना: एक व्यस्त और दूसरा घमंडी। क्योंकि व्यस्त अपनी मर्जी से बात करेगा और घमंडी अपने मतलब से आपको याद करेगा।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp