Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

फर्रुखाबाद नुमाइश मेले में 10 साल के बच्चे से हमला कराने का आरोप, मना करने पर पीटा

Author Image
Written by
Chandan Singh

रिपोर्ट फर्रुखाबाद जिला क्राइम ब्यूरो पंकज कुमार

पिता ने SP फतेहगढ़ को दिया प्रार्थना पत्र, थाना कमालगंज पर कार्रवाई न करने का आरोप

फर्रुखाबाद कमालगंज थाना क्षेत्र में लगे नुमाइश मेले में 10 वर्षीय बच्चे को चाकू से हमला करने के लिए धमकाने और इनकार करने पर मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित पिता ने 02.06.2026 को पुलिस अधीक्षक, फतेहगढ़ को प्रार्थना पत्र देकर FIR दर्ज करने की मांग की है।ग्राम मीठापुर, थाना कमालगंज निवासी नीरज पुत्र राधेश्याम ने बताया कि उनका 10 वर्षीय पुत्र प्रवीन राजपूत 01.06.2026 की शाम नुमाइश देखने गया था। आरोप है कि मेले में शास्त्रीनगर-2 निवासी फैजान पुत्र जुल्फीकार ने बच्चे को अकेला देखकर रोका। प्रार्थना पत्र के अनुसार, आरोपी ने बच्चे को धमकाया कि “तू आवारागर्दी कर रहा है, पुलिस के हवाले कर दूंगा” और एक काम करने पर छोड़ने की बात कही।

आरोप है कि फैजान ने बच्चे को चाकू देकर मेले में दालमोट/भेलपुरी वाले पर हमला करने का दबाव बनाया। बच्चे के इनकार करने पर उसके साथ लात-घूंसों व थप्पड़ों से मारपीट की गई। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने आरोपी फैजान और वीडियो बना रहे उसके साथी मकसूद गाजी को पकड़कर मेला ड्यूटी में तैनात पुलिस को सौंप दिया।पीड़ित पिता नीरज का कहना है कि उन्होंने थाना कमालगंज में तहरीर दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। मजबूर होकर अब उन्होंने SP फतेहगढ़ को प्रार्थना पत्र दिया है और थानाध्यक्ष कमालगंज को केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई के निर्देश देने की मांग की है। इस मामले में थाना कमालगंज पुलिस का आधिकारिक बयान अभी आना बाकी है। SP कार्यालय के सूत्रों के अनुसार प्रार्थना पत्र की जांच कराकर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते
आज फोकस में

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते

वाराणसी सनी’ बनकर दोस्ती की, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, फिर धर्म परिवर्तन का दबाव और देह व्यापार में धकेला, केस दर्ज
आज फोकस में

वाराणसी सनी’ बनकर दोस्ती की, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, फिर धर्म परिवर्तन का दबाव और देह व्यापार में धकेला, केस दर्ज

CM योगी ने UPITS-2026 की तैयारियों की समीक्षा की, ₹13,500 करोड़ की बिजनेस इंक्वायरी का लक्ष्य
आज फोकस में

CM योगी ने UPITS-2026 की तैयारियों की समीक्षा की, ₹13,500 करोड़ की बिजनेस इंक्वायरी का लक्ष्य

CM योगी की अध्यक्षता में मण्डी परिषद की बैठक, 2026-27 के लिए ₹3025.49 करोड़ का बजट मंजूर
आज फोकस में

CM योगी की अध्यक्षता में मण्डी परिषद की बैठक, 2026-27 के लिए ₹3025.49 करोड़ का बजट मंजूर

हरदोई आश्वासन नहीं अधिकार चाहिए हरपालपुर के कोटेदारों का लखनऊ में हल्ला बोल
आज फोकस में

हरदोई आश्वासन नहीं अधिकार चाहिए हरपालपुर के कोटेदारों का लखनऊ में हल्ला बोल

लखनऊ लोक कल्याण और सुशासन की प्रतिबद्धता जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं आमजन की समस्याएं
आज फोकस में

लखनऊ लोक कल्याण और सुशासन की प्रतिबद्धता जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं आमजन की समस्याएं

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

मंगलवार, 04 अगस्त 2026

आज का सुविचार

जिंदगी में दो तरह के लोगों से हमेशा दूर रहना: एक व्यस्त और दूसरा घमंडी। क्योंकि व्यस्त अपनी मर्जी से बात करेगा और घमंडी अपने मतलब से आपको याद करेगा।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp