Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

फर्रुखाबाद ट्रक-ऑटो की भीषण टक्कर, एक की मौत, तीन गंभीर घायल

Author Image
Written by
रामबहार

रिपोर्ट फर्रुखाबाद जिला संवाददाता आयुष कुमार

 फर्रुखाबाद कमालगंज थाना क्षेत्र के भटपुरा के पास गुरुवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि एक महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तेज रफ्तार ट्रक और ऑटो की आमने-सामने हुई टक्कर में ऑटो के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ऑटो में सवार लोग किसी कार्य से यात्रा कर रहे थे। भटपुरा के निकट सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चीख-पुकार मच गई।

 

हादसे में किदवई नगर निवासी रहीसुद्दीन की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बेला मऊ सरैया, इंदरगढ़ निवासी नसरीन और गुलाम की हालत गंभीर बताई जा रही है। इसके अलावा तालिब, कामरान, गुड्डन, नगमा और रजिया भी घायल हुए हैं।

 

सूचना पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने घायलों को ऑटो से बाहर निकाला। पुलिस और 108 एम्बुलेंस ने घायलों को सीएचसी कमालगंज पहुंचाया, जहां से गंभीर घायलों को लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मृतक रहीसुद्दीन के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे की वजह ट्रक की तेज रफ्तार और अनियंत्रित गति रही। टक्कर के बाद हाईवे पर जाम लग गया और राहगीरों की भीड़ जुट गई।

थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू कराया। थानाध्यक्ष ने बताया कि फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

 

हादसे की खबर मिलते ही मृतक रहीसुद्दीन के घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस दुर्घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते
आज फोकस में

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते

वाराणसी सनी’ बनकर दोस्ती की, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, फिर धर्म परिवर्तन का दबाव और देह व्यापार में धकेला, केस दर्ज
आज फोकस में

वाराणसी सनी’ बनकर दोस्ती की, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, फिर धर्म परिवर्तन का दबाव और देह व्यापार में धकेला, केस दर्ज

CM योगी ने UPITS-2026 की तैयारियों की समीक्षा की, ₹13,500 करोड़ की बिजनेस इंक्वायरी का लक्ष्य
आज फोकस में

CM योगी ने UPITS-2026 की तैयारियों की समीक्षा की, ₹13,500 करोड़ की बिजनेस इंक्वायरी का लक्ष्य

CM योगी की अध्यक्षता में मण्डी परिषद की बैठक, 2026-27 के लिए ₹3025.49 करोड़ का बजट मंजूर
आज फोकस में

CM योगी की अध्यक्षता में मण्डी परिषद की बैठक, 2026-27 के लिए ₹3025.49 करोड़ का बजट मंजूर

हरदोई आश्वासन नहीं अधिकार चाहिए हरपालपुर के कोटेदारों का लखनऊ में हल्ला बोल
आज फोकस में

हरदोई आश्वासन नहीं अधिकार चाहिए हरपालपुर के कोटेदारों का लखनऊ में हल्ला बोल

लखनऊ लोक कल्याण और सुशासन की प्रतिबद्धता जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं आमजन की समस्याएं
आज फोकस में

लखनऊ लोक कल्याण और सुशासन की प्रतिबद्धता जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं आमजन की समस्याएं

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

मंगलवार, 04 अगस्त 2026

आज का सुविचार

जिंदगी में दो तरह के लोगों से हमेशा दूर रहना: एक व्यस्त और दूसरा घमंडी। क्योंकि व्यस्त अपनी मर्जी से बात करेगा और घमंडी अपने मतलब से आपको याद करेगा।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp