Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

लखनऊ सीएम योगी ने की SVBPEIZ परियोजना की समीक्षा युवाओं के लिए एक छत के नीचे’ रोजगार-उद्यमिता का पूरा इकोसिस्टम तैयार होगा

Author Image
Written by
Anurag Singh mandal

लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज सरदार वल्लभाई पटेल रोजगार एवं औद्योगिक क्षेत्र यानी SVBPEIZ परियोजना की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश देते हुए कहा कि इसे सिर्फ ट्रेनिंग सेंटर न बनाकर रोजगार, उद्योग और उद्यमिता का एकीकृत हब बनाया जाए।सीएम ने अधिकारियों से कहा कि SVBPEIZ को इस तरह विकसित किया जाए कि युवा ट्रेनिंग से लेकर नौकरी और अपना बिजनेस शुरू करने तक की पूरी मदद एक ही जगह पा सकें। इसके तहत यहां ये सुविधाएं विकसित होंगी 1 कौशल विकास केंद्र आधुनिक ट्रेनिंग 2 औद्योगिक भूखंड + प्लग एंड प्ले फैक्ट्री तुरंत उद्योग शुरू करने की सुविधा 3 साझा सुविधा केंद्र कॉमन मशीन, लैब, वेयरहाउस 4 रोजगार सहायता तंत्र कंपनी से सीधा कनेक्शन 5 व्यावसायिक सेवाएं CA, लीगल, मार्केटिंग हेल्प 6 विदेशी भाषा + डिजिटल साक्षरता ग्लोबल जॉब के लिए तैयारी  

7 उद्यमिता सहायता स्टार्टअप और लोन में मदद

 

परियोजना पूरी होने के बाद हर साल 10 लाख से ज्यादा युवाओं को ट्रेनिंग और सर्टिफिकेट मिलेगा। 10 लाख से अधिक जॉब मैचिंग कराने का टारगेट है। सरकार का प्लान है कि ट्रेनिंग लेने वाले 80% युवाओं को सीधे नौकरी या रोजगार दिलाया जाए।सीएम योगी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जमीन, संस्थागत ढांचा, निजी कंपनियों की भागीदारी और क्रियान्वयन मॉडल से जुड़े सभी प्रस्तावों पर जल्द फैसला लिया जाए। परियोजना को तय समय में पूरा कर यूपी के युवाओं को रोजगार की नई राह दिखाई जाए।

आज का राशिफल

वोट करें

T20 इंटरनेशनल से रोहित शर्मा के संन्यास के बाद T20 वर्ल्ड कप की कप्तानी किसे सौंपी गई?

Advertisement Box

सोमवार, 15 जून 2026

आज का सुविचार

परिवर्तन ही सृष्टि का नियम है। जो व्यक्ति समय के साथ खुद को बदलने के लिए तैयार रहता है, वही प्रगति कर सकता है। बदलाव से डरें नहीं, बल्कि उसे एक नए अवसर के रूप में स्वीकार करें।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp