Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हरदोई में अभ्युदय योजना के तहत फ्री कोचिंग शुरू, 20 जून तक करें आवेदन

Author Image
Written by
Chandan Singh

रिपोर्ट हरदोई जिला संवाददाता आरेंद्र मिश्रा

हरदोई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए अच्छी खबर है। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत हरदोई में UPSC, UPPSC, SSC, JEE और NEET की निःशुल्क कोचिंग शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए शुरू की जा रही है। कक्षाएं 1 जुलाई 2026 से प्रस्तावित हैं।  

 

जिला समाज कल्याण अधिकारी अवनीश कुमार ने जानकारी दी कि UPSC और UPPSC की कक्षाएं सीएसएन पीजी कॉलेज में संचालित होंगी। वहीं SSC, NEET और JEE की कक्षाएं आरआर इंटर कॉलेज में लगेंगी।

UPSC और UPPSC के लिए ग्रेजुएट या अंडरग्रेजुएट तृतीय वर्ष के छात्र आवेदन कर सकते हैं। SSC के लिए इंटर पास और JEE/NEET के लिए इंटर या इंटर पास छात्र पात्र होंगे।

इच्छुक अभ्यर्थी 20 जून 2026 तक सभी कार्य दिवसों में विकास भवन के कमरा नंबर 08 स्थित जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय, हरदोई में आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म के साथ 2 फोटो, आधार कार्ड की फोटोकॉपी, अभिभावक का आय प्रमाण पत्र और सभी शैक्षिक प्रमाण पत्रों की फोटोकॉपी संलग्न करना अनिवार्य है।

 

अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 916914399 या 8303816492 पर संपर्क किया जा सकता है।

 

इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मेधावी छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए गुणवत्तापूर्ण कोचिंग उपलब्ध कराना है।

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

बुधवार, 17 जून 2026

आज का सुविचार

खुशियां छोटी-छोटी चीजों में छिपी होती हैं, बस उन्हें देखने वाली नजर चाहिए। दूसरों से तुलना करना छोड़ दें और जो आपके पास है, उसके लिए ईश्वर का आभार व्यक्त करें।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp