Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सीतापुर हुलकैया देवी क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ भव्य समापन, बड़े मंगल पर विशाल भंडारे का आयोजन, विजेता-उपविजेता टीमों को किया गया सम्मानित

Author Image
Written by
मनोज मिश्रा

सीतापुर अटरिया क्षेत्र के खानीपुर गांव में आयोजित हुलकैया देवी क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन समारोह बड़े ही उत्साह और धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। समापन दिवस पर बड़े मंगल के अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।

इस दौरान क्रिकेट प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली विजेता एवं उपविजेता टीमों को मेडल और पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए अतिथियों ने खेलों को युवाओं के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सिधौली विधायक मनीष रावत उपस्थित रहे। उनके साथ भाजपा नेता विकास मिश्रा, अटरिया भाजपा मंडल अध्यक्ष अमित सिंह, सुरेश सिंह, विनय शुक्ला, सानू अवस्थी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और क्षेत्र के सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

विधायक मनीष रावत ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का महत्वपूर्ण मंच प्रदान करती हैं। उन्होंने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि खेलकूद के साथ-साथ सामाजिक और धार्मिक आयोजनों से आपसी भाईचारा और सामाजिक एकता मजबूत होती है।

कार्यक्रम के दौरान पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा। लोगों ने भंडारे में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सफल आयोजन के लिए समिति के सदस्यों एवं आयोजकों की प्रशंसा की।

प्रहलाद नगरी समिति ने जिला कारागार में किया पौधरोपण, “एक पेड़ मां के नाम” के तहत देखभाल का लिया संकल्प
आज फोकस में

प्रहलाद नगरी समिति ने जिला कारागार में किया पौधरोपण, “एक पेड़ मां के नाम” के तहत देखभाल का लिया संकल्प

संडीला CHC में स्तनपान जागरूकता सप्ताह और मानसिक रोगियों के अधिकारों पर विधिक शिविर आयोजित
आज फोकस में

संडीला CHC में स्तनपान जागरूकता सप्ताह और मानसिक रोगियों के अधिकारों पर विधिक शिविर आयोजित

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते
आज फोकस में

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते

वाराणसी सनी’ बनकर दोस्ती की, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, फिर धर्म परिवर्तन का दबाव और देह व्यापार में धकेला, केस दर्ज
आज फोकस में

वाराणसी सनी’ बनकर दोस्ती की, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, फिर धर्म परिवर्तन का दबाव और देह व्यापार में धकेला, केस दर्ज

CM योगी ने UPITS-2026 की तैयारियों की समीक्षा की, ₹13,500 करोड़ की बिजनेस इंक्वायरी का लक्ष्य
आज फोकस में

CM योगी ने UPITS-2026 की तैयारियों की समीक्षा की, ₹13,500 करोड़ की बिजनेस इंक्वायरी का लक्ष्य

CM योगी की अध्यक्षता में मण्डी परिषद की बैठक, 2026-27 के लिए ₹3025.49 करोड़ का बजट मंजूर
आज फोकस में

CM योगी की अध्यक्षता में मण्डी परिषद की बैठक, 2026-27 के लिए ₹3025.49 करोड़ का बजट मंजूर

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

बुधवार, 05 अगस्त 2026

आज का सुविचार

शिक्षा की जड़ें भले ही कड़वी हों, पर उसका फल हमेशा मीठा होता है। हर दिन कुछ नया सीखने की आदत आपको सफलता की उन ऊंचाइयों तक ले जाएगी जिसका आपने सपना देखा है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp