Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हरदोई नाली का पानी सड़कों पर, स्वच्छ भारत के दावों की खुली पोल पंचायत सदस्य घनश्याम गुप्ता बोले- कई नालियां चोक, बच्चे गिरकर हो रहे चोटिल

Author Image
Written by
आशुतोष मिश्रा

रिपोर्ट हरपालपुर ब्लाक संवाददाता अशोक कुमार

हरदोई हरपालपुर ग्राम पंचायत पलिया में नाली चोक होने से गंदा पानी सड़कों पर भर गया है। नाली का पानी सैलाब की तरह रोड पर बह रहा है, जिससे राहगीरों को आने-जाने में भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। हालात ये हैं कि कुछ ग्रामीण इसी गंदे पानी के पास कूड़ा भी डाल रहे हैं।

 

ग्राम पंचायत सदस्य घनश्याम गुप्ता ने बताया कि पलिया गांव में कई नालियां चोक पड़ी हैं। गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है, जिससे स्कूल जाने वाले बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। बच्चे फिसलकर गिर जा रहे हैं और चोटिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि गांव में ऐसी कई नालियां हैं जिनकी वजह से ग्रामीणों को रोजाना दिक्कत झेलनी पड़ रही है।

ग्रामीणों का आरोप है कि सरकार स्वच्छ भारत अभियान के तहत सफाई के बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन जमीनी हकीकत बिल्कुल अलग है। पलिया गांव में सफाई कर्मचारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। नालियों की सफाई न होने से गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है और कूड़े के ढेर लगे हुए हैं।

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि नाली का गंदा पानी सड़कों पर बहने से मच्छर और कीड़े पनप रहे हैं। इससे डेंगू, मलेरिया जैसी संक्रामक बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ रहा है। सबसे ज्यादा बच्चे और बुजुर्ग परेशान हैं।

ग्रामवासियों और पंचायत सदस्य घनश्याम गुप्ता ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द सभी चोक नालियों की सफाई कराई जाए और जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त की जाए, ताकि बच्चों और ग्रामीणों को राहत मिल सके।

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

बुधवार, 17 जून 2026

आज का सुविचार

खुशियां छोटी-छोटी चीजों में छिपी होती हैं, बस उन्हें देखने वाली नजर चाहिए। दूसरों से तुलना करना छोड़ दें और जो आपके पास है, उसके लिए ईश्वर का आभार व्यक्त करें।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp