Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हरदोई पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ

Author Image
Written by
अनुराग मिश्रा

 रिपोर्ट हरदोई जिला संवाददाता आरेंद्र मिश्रा 

हरदोई (बावन)सीएचसी बावन में मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल द्वारा फीता काटकर किया गया।स्थानीय नागरिकों ने बड़ी संख्या में स्वास्थ्य शिविर में भाग लिया और मुफ्त चिकित्सा सेवाओं का लाभ उठाया।

शिविर में आए मरीजों की मुफ्त खून जांच, बीपी और शुगर की जांच की गई। डॉक्टरों द्वारा परामर्श के बाद मरीजों को निःशुल्क दवाइयां बांटी गईं।डॉक्टरों की टीम ने लोगों के स्वास्थ्य की बारीकी से जांच की।

शिविर में आए हुए लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने कहा कि मोदी सरकार के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहे हैं। आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं ने देश के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई हैं। इसी सेवा भाव को आगे बढ़ाते हुए आज इस स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है ताकि क्षेत्र का कोई भी नागरिक इलाज से वंचित न रहे। बावन के ब्लॉक प्रमुख धर्मेन्द्र सिंह ने आयुष्मान भारत और विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर ढंग से प्रदान करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की सराहना की।इस मौके पर सीएचसी बावन के अधीक्षक डॉ पंकज मिश्रा ने शिविर में आए सभी का आभार व्यक्त करते हुए पीएम राहत योजना के बारे में बताया जिसके अंतर्गत सड़क दुर्घटना में घायल प्रत्येक व्यक्ति को डेढ़ लाख तक के मुफ्त इलाज की सुविधा प्रदान की जाती है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष दिनेशपाल वर्मा,देश दीपक दीक्षित,नाजिम खान,हेमंत सिंह,श्याम सिंह,वीरपाल वर्मा के अलावा बड़ी संख्या में प्रधान,क्षेत्र पंचायत सदस्य सहित भारी संख्या में लाभार्थी मौजूद रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

बुधवार, 17 जून 2026

आज का सुविचार

खुशियां छोटी-छोटी चीजों में छिपी होती हैं, बस उन्हें देखने वाली नजर चाहिए। दूसरों से तुलना करना छोड़ दें और जो आपके पास है, उसके लिए ईश्वर का आभार व्यक्त करें।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp