Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

उन्नाव-कटरा हाईवे पर ई-रिक्शा पलटा, 70 वर्षीय बुजुर्ग गंभीर, मेडिकल कॉलेज रेफर

Author Image
Written by
Chandan Singh

हरदोई। हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र में उन्नाव-कटरा हाईवे पर ककरा गांव के पास शनिवार देर शाम एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में अरवल थाना क्षेत्र के चादामहमदपुर गांव निवासी 70 वर्षीय बृजनंदन गंभीर रूप से घायल हो गए। वह गैस सिलेंडर लेकर अपने घर लौट रहे थे।

 

जानकारी के अनुसार, बृजनंदन बरौलिया गांव से गैस सिलेंडर लेकर आ रहे थे। ककरा गांव के पास तेज रफ्तार ई-रिक्शा अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया।

 

हादसे के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। हरपालपुर पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर एंबुलेंस की मदद से घायल बृजनंदन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरपालपुर में भर्ती कराया।

 

सीएचसी में डॉक्टरों ने बृजनंदन को प्राथमिक उपचार दिया। हालत में सुधार न होने पर उन्हें हरदोई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।

 

 

*सह संपादक*: चन्दन सिंह

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

शनिवार, 01 अगस्त 2026

आज का सुविचार

पुस्तकें, अच्छे मित्र और साफ अंतःकरण: यही एक आदर्श जीवन है। ज्ञान में किया गया निवेश आपको वह प्रतिफल देता है जिसे कोई आपसे छीन नहीं सकता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp