Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सीतापुर भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) लोकतांत्रिक ने महिला मोर्चा को किया मजबूत, गुड़िया यादव बनीं सीतापुर की जिला अध्यक्ष, पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं

Author Image
Written by
मनोज मिश्रा

सीतापुर भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) लोकतांत्रिक ने संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने तथा महिला नेतृत्व को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए श्रीमती गुड़िया यादव को महिला मोर्चा (युवा प्रकोष्ठ), जनपद सीतापुर, उत्तर प्रदेश का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है। उनकी नियुक्ति से संगठन के कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह का माहौल है।

 

राष्ट्रीय कार्यकारिणी द्वारा जारी मनोनयन पत्र के अनुसार यह नियुक्ति संगठन के संविधान, नियमावली एवं उद्देश्यों के अनुरूप की गई है। संगठन ने आशा व्यक्त की है कि गुड़िया यादव अपने दायित्वों का ईमानदारी, अनुशासन एवं निष्ठा के साथ निर्वहन करते हुए किसानों, मजदूरों, महिलाओं और समाज के कमजोर वर्गों की आवाज़ को मजबूती प्रदान करेंगी तथा संगठन की नीतियों एवं कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगी। गुड़िया यादव निवासी ग्राम विकास खण्ड सिधौली जनपद सीतापुर हैं। यह नियुक्ति 31 जुलाई 2026 से प्रभावी मानी गई है।

 

नियुक्ति की घोषणा के बाद भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एडवोकेट राम प्रकाश सिंह ने गुड़िया यादव को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन लगातार किसानों, मजदूरों और महिलाओं के हितों के लिए कार्य कर रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि गुड़िया यादव अपने दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए महिला मोर्चा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगी और संगठन को जनपद सीतापुर में और अधिक मजबूत करेंगी।

 

वहीं संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष मिश्रा अमित कुमार बबलू रावत जिला अध्यक्ष सीतापुर परमेश्वर यादव मण्डल महामंत्री लखनऊ मण्डल सुशील यादव जिला महामंत्री सीतापुर रामदेवी रावत ब्लाक अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ सिधौली गुड़िया रावत तहसील अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ सिधौली ने भी गुड़िया यादव को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से संगठन और अधिक सशक्त होगा। उन्होंने आशा जताई कि गुड़िया यादव किसानों, महिलाओं, युवाओं एवं मजदूरों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाकर संगठन की नीतियों को गांव-गांव तक पहुंचाने का कार्य करेंगी।

 

नवनियुक्त जिला अध्यक्ष गुड़िया यादव ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगी। उन्होंने किसानों, महिलाओं, युवाओं एवं मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करने तथा संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प भी व्यक्त किया।

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

शुक्रवार, 31 जुलाई 2026

आज का सुविचार

समय, विश्वास और सम्मान, ये ऐसे पक्षी हैं जो एक बार उड़ जाएं तो वापस नहीं आते। इसलिए इनकी कीमत समझें और इन्हें कभी न खोएं, क्योंकि इन्हें दोबारा हासिल करना लगभग असंभव होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp